एक्सप्लोरर

Watch: रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के लिए लेट गई छात्रा, आधी ट्रेन गुजर जाने के बावजूद नहीं आई खरोंच

Jodhpur Suicide Case: आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटने वाली छात्रा से पुलिस पूछताछ कर रही है. परिजनों ने पहचान उजागर करने से मना किया है.

Jodhpur News: जांको राखे साईयां मार सके ना कोई. ये कहावत तब चरितार्थ होती दिखी जब मंगलवार (20 जून) को जोधपुर (Jodhpur) में एक छात्रा आत्महत्या (Suicide) करने के लिए रेलवे ट्रैक पर सो गई, लेकिन उसको जरा भी खरोंच नहीं आई.

दरअसल ये पूरा मामला जोधपुर के बीजेएस क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर देखने को मिला, जहां ट्रेन के आते ही छात्रा आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक के पटरियों के बीच में लेट गई. ट्रेन के लोको पायलट ने छात्रा को ट्रैक पर लेटते हुए दूर से ही देख लिया था, जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन का पावर ब्रेक लगा दिया.

ट्रेन के लोको पायलट ब्रेक लगाने के बाद जब तक ट्रेन रुकती, आधे से अधिक ट्रेन उस छात्रा के ऊपर से एक- एक करके गुजर चुकी थी. ट्रेन रुकने के बाद लोको पायलट और यात्रियों ने आनन- फानन में छात्रा को ट्रेन के नीचे से बाहर निकाला. आत्महत्या की नियत से ट्रेन के ट्रैक पर लेटने वाली छात्रा को एक खरोंच तक नहीं आई. ये देख कर वहां मौजूद लोग दंग रह गए.

छात्रा को रेलवे ट्रेक से उठाने के लिए लोको पायलट और मौके पर मौजूद लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, वह ट्रैक से उठना नहीं चाह रही थी और लगातार आत्महत्या करने की जिद पर अड़ी हुई थी. 

छात्रा से पुलिस कर रही है पूछताछ

लोको पायलट ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से छात्रा को जबरदस्ती ट्रेन के नीचे से खींच कर बाहर निकाला और उसे महामंदिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने छात्रा के परिजनों को बुला कर उससे आत्महत्या के कारणों की पूछताछ कर रही है. इस संबंध में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के महामंदिर पुलिस थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि छात्रा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंची थी. छात्रा भोपाल की रहने वाली है और पाली के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है. 

 छात्रा का पहचान बताने से किया इनकार

महामंदिर पुलिस थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि नर्सिंग स्टूडेंट जोधपुर कैसे आई? किस कारण वे लगातार आत्महत्या के लिए अड़ी हुई है. इस बारे में छात्रा से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल वह काफी घबराई हुई है और कुछ भी नहीं बता रही है. वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. परिजनों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि उनकी छात्रा पाली के किस कॉलेज में पढ़ रही थी और जोधपुर कैसे आई है. थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने छात्रा की पहचान बताने से इनकार करते हुए कि, छात्रा के परिजनों ने बदनामी के डर से पहचान उजागर करने से मना किया है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने तैयार की विधानसभा चुनावों की रणनीति, जानें कौन होगा राजस्थान में सीएम फेस

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget