एक्सप्लोरर

जोधपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर रेड, सोने की तस्करी से कनेक्शन का अंदेशा

Jodhpur News: जोधपुर में सोने-चांदी के कारोबारी के शोरूम पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने छापा मारा. टीम ने ओम प्रकाश सोनी के सुदर्शन ज्वेलर्स और सुकृति ज्वेलर्स शोरूम को सीज किया.

Rajasthan News: जोधपुर के घोड़े की चौक स्थित ज्वेलरी मार्केट में सोना चांदी के कारोबारी के शोरूम पर मंगलवार (14 मई) को जयपुर और दिल्ली से आई राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने रेड डाल दी. यहां DRI ने ओम प्रकाश सोनी के सुदर्शन ज्वेलर्स व सुकृति ज्वेलर्स शोरूम को सीज किया. बुधवार को भी कार्रवाई जारी रही.

डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डीआरआई ने हमसे 10 लोगों का जप्त मांगा था. वो हमने उपलब्ध करवा दिया है. किस मामले में पूछताछ की जा रही है. इसकी हमे कोई जानकारी नहीं है. डीआरआई की रेड के दौरान दोनों शोरूम के मालिक ओमप्रकाश सोनी शोरूम पर मौजूद नहीं थे. शोरूम पर रेड के दौरान शोरूम के बाहर नोटिस चस्पा किए गए थे.
 
बरामद की थी गोल्ड बिस्कुट और लाखों रुपये की नकदी
सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि पिछले महीने सिलीगुड़ी में DRI टीम ने गोल्ड स्मगलर से करोड़ों रुपए के गोल्ड बिस्कुट और लाखों रुपये की नकदी कार्यवाही के दौरान बरामद की थी. इस मामले के तार अब जोधपुर से जुड़ने दिखाई दे रहे हैं. जिसके चलते जयपुर और दिल्ली की DRI टीमों ने सुदर्शन ज्वेलर्स के शोरूम पर रेड डाली है. सूत्रों का कहना है कि सोने की तस्करी से जुड़े लोगों की सूचना पर डीआरआई ने यहां रेड डाली है. मंगलवार को पड़ताल के बाद टीम ने 2 शोरूम को सीज कर दिया था. जिसे बुधवार की शाम 6:30 बजे खोला गया.

तीन तस्करों को किया था गिरफ्तार
नॉर्थ ईस्ट से गोल्ड तस्करी का नया रूठ बताया जा रहा है. सिलीगुड़ी में गोल्ड स्मगलिंग के खुलासे के बाद से डीआरआई लगातार इस मामले की पड़ताल में जुट गई है. अप्रैल महीने में हुए खुलासे के दौरान डीआरआई ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था. गोल्ड स्मगलिंग से जुड़े आरोपियों से पूछताछ के बाद डीआरआई की टीमो ने यहां पड़ताल की है. सूत्रों का कहना है कि गोल्ड स्मगलिंग के इस नॉर्थ ईस्ट कनेक्शन को लेकर एजेंसी काफी गंभीर है. इसके अलावा तस्करी कर लाये गए सोने का उपयोग यहां हुआ है या नहीं इसको लेकर तथ्य जुटाए जा रहा है.

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीमों के द्वारा अभी कार्रवाई की जा रही है. अभी इस मामले में खुलासा नहीं किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच चल रही है. यह मामला गोल्ड स्मगलिंग से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें: Watch: जालौर में कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर दुकानदार को किया घायल, बेखौफ बदमाश ने की तोड़फोड़

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget