एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर एम्स के डॉक्टरों ने किया रोबोटिक सर्जरी का इस्तेमाल, मरीज की किडनी से निकाले नौ ट्यूमर

Jodhpur News: जोधपुर के एम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने एक बार फिर रोबोटिक सर्जरी का यूज किया और एक मरीज की किडनी से 9 ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिए.

Jodhpur News: एम्स-जोधपुर (AIIMS-Jodhpur) में रोबोटिक सर्जरी (Robotic Surgery) का यूज करते हुए डॉक्टरों ने एक मरीज की एक किडनी से 9 ट्यूमर को निकाला. बताया जा रहा है कि मरीज का ऑपरेशन करीब 31 मिनट तक चला. यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर गौतम चौधरी ने बताया कि अस्पताल में एक 45 वर्षीय मरीज एसिडिटी जैसे दर्द के साथ आया था. लेकिन अल्ट्रासाउंड के बाद, उन्हें द्विपक्षीय मल्टीपल रीनल ट्यूमर पाया गया, यानि उनकी दोनों किडनियों में कई ट्यूमर थे. इसलिए हमने पहले एक किडनी से 9 ट्यूमर निकालने का फैसला किया, जिसमें 8 सिस्टिक ट्यूमर और एक सॉलिड ट्यूमर था.

 सर्जरी के लिए था 30 मिनट का वक्त

गौतम चौधरी ने आगे ये भी बताया कि, हमने पहले ओपन सर्जरी के जरिए नेफरेक्टोमी किया था, लेकिन फिर मरीज के कई अंगों में कई ट्यूमर के कारण हुई परेशानी को देखते हुए, हमने रोबोटिक सर्जरी का यूज करने का फैसला किया. क्योंकि इससे हमें सर्जरी के दौरान कई तरह की सुविधाएं मिल जाती है. साथ ही ये भी कहा कि, हमारे लिए इस सर्जरी को 30 मिनट में पूरा करने की मजबूरी थी. क्योंकि किडनी को रक्त की जरूरत थी, जिसे सर्जरी के दौरान बंद करना पड़ता था, इस समय अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता था. लेकिन हमें खुशी है कि हम 31 मिनट में प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर सके.

Rajasthan में केंद्र सरकार के खिलाफ जारी है ट्रेड यूनियन की हड़ताल, जानें क्या है मांग

दो महीने बाद फिर से की जाएगी सर्जरी

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले एचओडी (यूरोलॉजी) ए एस संधू ने कहा कि छोटे किडनी ट्यूमर वाले 60-70% रोगियों में कोई लक्षण नहीं होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मरीज की पहली किडनी पूरी तरह से ठीक होने के दो महीने बाद दूसरी किडनी से कई ट्यूमर निकालने के लिए यही प्रक्रिया की जाएगी.

Jodhpur: लंबे अंतराल के बाद सुर्खियो में आया जोधपुर का माचिया सफारी पार्क, ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय पक्षी एमू ने दी ये 'खुशखबरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget