एक्सप्लोरर

मुंबई से पकड़ा गया अनीता चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन, नेपाल भागने की फिराक में था 

Anita Chaudhary Murder Case: जोधपुर में अनीता चौधरी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन फारूकी को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने 500 से CCTV फुटेज की जांच के बाद उसे पकड़ा.

Anita Chaudhary Murder Case: जोधपुर में ब्यूटीशियन अनीता चौधरी के खौफनाक हत्याकांड ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी. इस हत्याकांड के 8 दिन बाद मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन फारूकी को पकड़ने में जोधपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गुलामुद्दीन फारूकी को मुंबई में गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया. शुक्रवार की रात को पुलिस उसे जोधपुर लेकर पहुंची. 

गुलामुद्दीन नेपाल भागने की फिराक में था. बर्बरता पूर्वक की गई हत्या के आरोपी गुलामुद्दीन फारूकी के चेहरे पर किसी भी तरह की सिकंद नजर नहीं आ रही थी.

पिछले 5 दिन से जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम के एडिशनल एडीसीपी निशांत भारद्वाज की टीम उसकी तलाश कर रही थी. शातिर हत्यारा गुलामुद्दीन फारुकी लगातार अपने ठिकाने बदल बदल कर रहा पुलिस को चकमा रहा था. डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्याकांड के बाद से पुलिस गुलामुद्दीन का पीछा कर रही थी. 

गुलामुद्दीन काफी शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ पहले से जहर खुरानी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. ऐसे में वह काफी शातिर तरीके से पुलिस व सीसीटीवी कैमरों को गच्चा दे रहा था.

500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले
डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि शातिर हत्यारे गुलामुद्दीन को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने सीसीटीवी का सहारा लिया था. पुलिस हत्याकांड के आरोपी को पकड़ने के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी खंगालते हुए. गुलामुद्दीन तक पहुंची उन्होंने बताया कि गुलामुद्दीन मुंबई से फरार होने वाला था. पुलिस ने बताया कि गुलामुद्दीन मुम्बई से बिहार होते हुए नेपाल भागने की फिराक में था. 

पुलिस को उसके पास भारत से फरार होने के कई सुराग मिले थे. डीसीपी ने बताया कि अनीता मर्डर केस की जांच एडिशनल एसपी लेवल के अधिकारी करेंगे इस मामले में हत्याकांड और शव मिलने के बाद से कई तरह की बात सामने आ है.

ब्यूटीशियन अनीता चौधरी सरदारपुरा इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाती थी. 26 अक्टूबर की दोपहर को अपने ड्यूटी पार्लर को बंद कर एक ऑटो रिक्शा में बैठकर गंगाणा इलाके के लिए निकली थी. उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था. पति ने एक दिन बाद 27oct को सरदारपुरा पुलिस थाने गुमसुदगी दर्ज करवाई थी. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या के मामले का खुलासा हुआ 30 अक्टूबर की रात पुलिस को गुलामुद्दीन के घर के आपके पास 10 फीट गहरे गड्ढे में 6 टुकड़ों में दफन अनीता की लाश मिली थी.

अनीता के पति मनमोहन ने बताया था कि 26 अक्टूबर को पत्नी अनीता दोपहर 12:00 बजे की अंतिम बार बात हुई थी तो फिर 2:00 बजे अनीता ने सरदारपुरा स्थित ब्यूटी पार्लर की दुकान खोली थी. इसके 10 मिनट बाद ही वह दुकान बंद कर कहीं निकल गई थी. इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. मनमोहन ने बताया कि गुलामुद्दीन की दुकान और उसकी पत्नी का ब्यूटी पार्लर आमने-सामने ही था. करीब 25 साल से दुकान चला रहे हैं. 

अनीता को गुलामुद्दीन बहन मानता था. बहन कहकर बुलाता था. पति ने इस मामले में अनीता को विश्वास में लेकर उसकी हत्या करने का संदेश जताया था. पति ने पुलिस को दी एफआईआर में बताया की इस हत्याकांड के पीछे तैयब अंसारी का हाथ है और अन्य लोगों का भी हाल है इसका जिक्र कुछ दिनों पहले एक ऑडियो सामने आया था उसमें अनीता चौधरी की दोस्त और मनमोहन चौधरी के बीच बाद में जिक्र किया गया है

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget