एक्सप्लोरर

Jodhpur: दबंगों ने तीन दिनों से 25 दलित परिवारों का बंद कर रखा था रास्ता, प्रशासन ने खुलवाया

जोधपुर में सोशल मीडिया की मदद से 25 दलित परिवारों को बड़ी मदद मिली है. गांव के दबंगों ने भीलों की बस्ती का रास्ता बंद कर दिया था. दबंगई की वजह से दलित परिवार कैद में रहने को मजबूर हो गया था.

Jodhpur News: जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र में दलित परिवारों का बंद रास्ते को प्रशासन ने आज खुलवा दिया है. दबंगों ने 25 घरों की भीलों की बस्ती का रास्ता बंद कर दिया था. दलित परिवार के एक युवक ने सोशल मीडिया पर पीड़ा जाहिर कर प्रशासन से गुहार लगाई. वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने बंद रास्ते को खुलवाया. मामला देचू थाना क्षेत्र के लोड़ता अचलावता गांव का है.

दबंगों ने दलितों के 25 घरों का रास्ता बंद कर कैद में रहने पर मजबूर कर दिया था. घरों के सभी लोग एक सीमित दायरे में तीन दिन तक कैद रहे. एक शख्स ने सोशल मीडिया पर दुखड़ा बयान कर लोगों से सहयोग मांगा. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. एक्टिव मोड में आया प्रशासन शाम तक मौके पर पहुंच गया. पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने रास्ता खुलवाकर पीड़ितों को राहत दिलाई. रास्ता बंद करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

आपको बता दें कि अचलावता लोड़ता के भीलों की बस्ती में करीब पच्चीस घर हैं. दबंगों ने दलित परिवारों का रास्ता बंद कर दिया. रास्ता बंद होने के बाद दलित परिवार वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर रहा था. तीन दिन पहले वैकल्पिक रास्ते को भी खेत मालिक ने बंद कर दिया. दलितों का गांव से बाहर आने जाने का संपर्क पूरी तरह कट गया. बच्चे-बड़े सभी घरों में कैद होकर रह गए. आखिरकार आज सुबह चालीस वर्षीय पेमाराम भील ने अन्य लोगों के साथ बैठ एक वीडियो बनाया और पीड़ा बयान कर डाली. उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ परिचितों को भेज वायरल करने में सहयोग मांगा. देखते ही देखते आदिवासी का वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल हो गया. 

Bharatpur News: साधु के आत्मदाह के प्रयास के बाद बीजेपी ने किया जांच कमेटी का गठन, ये नेता शामिल

जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल, एडिशनल एसपी सुनील के पवार की अगुवाई में एक टीम बनाई गई. देचू पुलिस थाना अधिकारी राजेश कुमार को मौके पर भेजा गया. पुलिस प्रशासन ने सेखाला तहसीलदार की मदद से बंद रास्ते को खुलवाया. मामले में चार लोगों गोरधन सिंह, राणीदानसिंह, मगसिंह और श्रवणसिंह को गिरफ्तार किया गया है. रास्ता खुलने के बाद पेमाराम ने एक और वीडियो जारी कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है. 

Jodhpur News: टिकट पर पुरुष को स्त्री लिखना रेलवे के पड़ा महंगा, 13 साल बाद उपभोक्ता आयोग ने लगाया 50 हजार का फाइन

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget