एक्सप्लोरर

Rajasthan: आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज का महापड़ाव शुरू, मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर सुरक्षा बल तैनात

Bharatpur News: भरतपुर-धौलपुर के जाट समाज का केंद्र में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर महापड़ाव शुरू हो गया है. भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र के जयचोली गांव में समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

Jat Samaj Mahapadav: राजस्थान में एक बार फिर आरक्षण आंदोलन शुरू हो गया है. आज से भरतपुर और धौलपुर के जाट समाज का केंद्र में ओबीसी के आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र के जयचोली गांव में महापड़ाव शुरू कर दिया है.  लोकसभा चुनाव से पहले ही राजस्थान में भरतपुर, धौलपुर के जाटों ने केंद्र में ओबीसी वर्ग में आरक्षण की मांग के लिए आज से मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रेक से करीब 300 मीटर की दूरी पर जयचोली रेलवे स्टेशन के पास महापड़ाव शुरू कर दिया है.

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह ने चेतावनी देते हुए एलान किया है कि अबकी बार हमारी आर-पार की लड़ाई है अगर हमारी मांग को  पूरा नहीं किया गया तो जल्दी ही रेलवे मार्ग और सडकों मार्ग को जाम कर दिया जाएगा. महापड़ाव स्थल जयचोली गांव में आंदोलनकारियों के लिए खाने पीने और ठंड से बचने के लिए इंतजामात किये गए है.

पुलिस बल तैनात
वहीं जाट आंदोलन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा मुंबई-दिल्ली रेलवे मार्ग पर रेलवे पुलिस बल तैनात किया गया है. भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया, "भरतपुर और धौलपुर जिले के जाटों को केंद्र में आरक्षण की मांग काफी पुरानी है. आज से महापड़ाव शुरू किया गया है लेकिन कभी भी रेलवे मार्ग और नेशनल हाईवे पर जाम लगाने का फैसला समाज ले सकता है. अभी हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है लेकिन सरकार ने नहीं सुनी तो कुछ भी हो सकता है."

साल 1998 से चली आ रही आरक्षण की मांग 
नेम सिंह फौजदार ने बताया आरक्षण की यह मांग 1998 से की जा रही है. साल 2013 में केंद्र की मनमोहन सरकार ने भरतपुर-धौलपुर जिलों के साथ 9 राज्यों के जाटों को आरक्षण दिया था, लेकिन जब 2014 में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी तो सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेकर 10 अगस्त 2015 को भरतपुर धौलपुर के जाटों का केंद्र और राज्य में ओबीसी आरक्षण खत्म कर दिया गया था. लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 23 अगस्त 2017 को राज्य में दोनों जिलों के जाटों को ओबीसी में आरक्षण दिया गया लेकिन केंद्र में ओबीसी में आरक्षण की मांग हमारी तभी से जारी है. 

फौजदार ने बताया कि सितंबर 2021 को जब जाटों ने चक्का जाम का एलान किया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 28 दिसंबर 2021 को दोनों जिलों के जाटों को केंद्र की ओबीसी में आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश पत्र लिखा था. उसके बाद जाट समाज के लोग दिल्ली ओबीसी कमिशन से भी मिले और केंद्र सरकार के मंत्री से भी मुलाकात की थी लेकिन अभी तक दोनों जिलों के जाटों को केंद्र में आरक्षण नहीं दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Ramlala Pran Pratishtha: 'हम सब राम के भक्त हैं लेकिन...', राम मंदिर और BJP पर क्या बोले अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget