एक्सप्लोरर

Jalore Student Death: जालौर की घटना पर बाल संरक्षण आयोग सख्त, राज्य के सभी बालगृह का किया निरीक्षण

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर में हुई बच्चे की मौत के बाद बाल संरक्षण आयोग की टीम ने प्रदेश के सभी बालग्रह, संप्रेक्षण और किशोर गृहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की.

Jalore Dalit Student Death: राजस्थान के जालौर (Jalore) में हुई बच्चे की मौत के मामले में राजस्थान बाल संरक्षण आयोग (Child Protection Commission) सख्त होते हुए दिखाई दे रहा है. आयोग की टीम ने प्रदेश के सभी बालग्रह, संप्रेक्षण और किशोर गृहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की. संरक्षण आयोग की टीम प्रदेश के अलग-अलग जिलों के दौरे हैं और बच्चों से बात कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया. बाल संरक्षण आयोग की सदस्य नुसरत नकवी ने कहा कि जो घटना घटी वह बहुत निंदनीय है. सभ्य समाज में ऐसी घटना होना सबके लिए एक बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए समिति के सदस्य को भेजा गया और परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी गई.

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि दोबारा घटना कि पूर्णवती नहीं हो ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आयोग द्वारा बाल संरक्षण गृहों के निरीक्षण किए जा रहे हैं ताकि व्यवस्थाओं में कोई खामी को दुरुस्त कर लिया जाए. 

बूंदी में टीम ने किया निरीक्षण

राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का दल बूंदी जिले के दौरे पर गया. इस दौरान दल में शामिल सदस्य नुसरत नकवी और वंदना व्यास ने हिण्डोली में बालगृह और बूंदी में सम्प्रेषण गृह सहित किशोर गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी. सदस्यों ने हिण्डोली के आम्रपाली बालगृह में निरीक्षण के दौरान यहां संधारित किए जा रहे रिकॉर्ड अवलोकन कर कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि बालगृह में स्टाफ नियमित रूप से उपस्थित रहें. इसके बाद आयोग सदस्यों ने बूंदी में सम्प्रेषण गृह और किशोर गृह का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

जांचे रिकॉर्ड, दिए आवश्यक निर्देश

आयोग सदस्यों ने बूंदी में बाल कल्याण समिति का निरीक्षण किया. इस दौरान यहां संधारित रिकॉर्ड के लिए समिति के अध्यक्ष की सराहना की. उन्होंने बूंदी में बाल कल्याण समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की. निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त पाई गई. सदस्य नुसरत नकवी ने कहा कि कुछ खामियां नजर आई थी जिन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों से बातचीत में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई. दौरे के बाद आयोग सदस्यों ने जिला कलेक्ट डॉ. रविन्द्र गोस्वामी से मुलाकात कर बालश्रम सहित बच्चों से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया. निरीक्षण के दौरान बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार, सदस्य छुट्टन लाल शर्मा, मीनाक्षी मेवाडा, घनश्याम दुबे और रोहित कुमार सदस्य साथ रहे.

Rajasthan News: जालौर में दलित छात्र की मौत का मामला, 12 कांग्रेस पार्षदों ने CM गहलोत को भेजा इस्तीफा

Bundi News: बूंदीवासियों की सालों पुरानी मांग हुई पूरी, सीएम गहलोत ने इस काम लिए दी 1 करोड़ 28 रुपये की मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 10 मजदूर घायल, SMS अस्पताल में भर्ती
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
जयपुर: पहली बारिश में ही धंस रहीं सड़कें, मानसरोवर में गड्ढे में गिरी कार
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए
स्वामी देवकीनंदन महाराज ने की बैठक के लाइव टेलीकास्ट की मांग, कहा- ट्र्स्ट भंग होना चाहिए

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
Embed widget