एक्सप्लोरर

जालौर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अप्रैल में ही मई-जून जैसे हालात, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Jalore Heatwave: मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि 11 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में कुछ नरमी आ सकती है.

Jalore News: राजस्थान के जालौर में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. अप्रैल की शुरुआत में ही तपिश ने मई-जून जैसी झुलसाने वाली स्थिति पैदा कर दी है. दिनभर चल रही गर्म हवाओं के कारण आमजन का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, हालांकि रात में तापमान में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिल रही है.

पिछले दो दिनों में जालौर में रात के तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार (9 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया. मंगलवार के मुकाबले दिन के तापमान में 0.9 डिग्री और रात के तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट रही. इससे पहले सोमवार को रात का तापमान 27.8 डिग्री था.

बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित
बुधवार (9 अप्रैल) को सुबह से ही गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवा और तेज धूप ने लोगों को छाया की तलाश में मजबूर कर दिया. गुरुवार को भी दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और कई जगह लोग पानी की बोतलों से प्यास बुझाते दिखाई दिए. बढ़ती गर्मी में जनजीवन प्रभावित रहा.

सड़कों पर पसरा सन्नाटा
जिला अस्पताल से लेकर प्रमुख बाजारों तक गर्मी का असर साफ देखा गया. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. गर्म हवा की मार से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. कृषि मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार से तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है. 11 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में कुछ नरमी आ सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार नौतपा से पहले ही लू जैसे हालात बन गए हैं, जो मई में तापमान के 45 डिग्री पार पहुंचने के संकेत दे रहे हैं.  

मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की चेतावनी दी गई है. लोगों को हीटवेव के प्रति अलर्ट रहने, धूप में अनावश्यक न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. जालौर के ग्रामीण इलाकों में जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है. जालौर और सांचौर सहित पूरे जिले में फिलहाल गर्मी का दौर थमने के आसार नहीं हैं. आने वाले दिनों में तापमान के बढ़ने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget