एक्सप्लोरर

जैसलमेर में कुरजां पक्षियों की बर्ड फ्लू से हुई मौत, संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट

Kurja Birds Death Case: जैसलमेर में लगातार हो रही कुरजां पक्षियों की मौत से दहशत फैल गई थी. सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे. अब कुरजां पक्षियों की मौत के कारण का खुलासा हो गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में लगातार हो रही पक्षियों की मौत की गुत्थी अब सुलझ गई है. भोपाल स्थित निषाद लैब ने मौत का कारण बर्ड फ्लू का संक्रमण बताया है. कुरजां (डेमोइसेल सारस) की बर्ड फ्लू संक्रमण से मौत की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. क्यूआरटी के साथ पशु अस्पताल, चिकित्सा विभाग, वन विभाग और राजस्व विभाग को चौकस कर दिया गया है. गौरतलब है कि पिछले दो दिन तक लगातार कुरजां पक्षी मृत अवस्था में पाए गए थे.

पहले दिन एक साथ 6 और दूसरे दिन एक कुरजां पक्षी का शव मिला था. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव को उठाकर सैंपल भोपाल स्थित निषाद लैब भेजे. निषाद लैब ने प्रवासी पक्षी कुरजां की मौत बर्ड फ्लू के संक्रमण से पुष्टि की. बता दें कि सबसे पहले फलोदी के पास स्थित खीचन में प्रवासी पक्षियों की मौत का मामला सामने आया था. जिसके बाद अब जैसलमेर में भी बर्ड फ्लू के कारण प्रवासी पक्षियों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया. 

बर्ड फ्लू संक्रमण का बढ़ा खतरा

बर्ड फ्लू संक्रमण से पशु-पक्षियों के साथ इंसानों को भी खतरा रहता है. जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की एडवायजरी जारी की है. एडवायजरी में कहा गया है कि मृत पक्षी के शव को हाथ नहीं लगाएं. मामले की सूचना क्यूआरटी या चारों विभागों के कर्मचारियों को दें. टीम मौके पर पहुंचकर शवों को प्रोटोकॉल के साथ उठाएगी. संक्रमण फैलने से बीमारी की रोकथाम के प्रयास में दुश्वारी आएगी. कुरजां पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद क्यूआरटी, पशु अस्पताल, चिकित्सा, वन और राजस्व विभाग की टीम ने गश्त भी तेज कर दी है. 

प्रशासन ने लोगों से की अपील

संबंधित विभागों ने भी ग्रामीणों से अपील की है कि मृत पशु-पक्षी के शव से दूर रहें. प्रशासन की तरफ से क्यूआरटी का गठन किया गया है. त्वरित प्रतिक्रिया टीम में पशुपालन और वन विभाग को शामिल किया गया है. वन विभाग की ओर से तालाबों और अन्य जलाशयों पर गश्त बढ़ाने की बात कही गई है. आने वाले समय में केमिकल का छिड़काव भी किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-

Chemical Tanker Fire: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, केमिकल भरे टैंकर में लगी भीषण आग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget