एक्सप्लोरर

जयपुर में जलभराव पर शुरू हुई सियासत, कांग्रेस बोली- 'आईफा में पैसे लुटा रही है और...', BJP का पलटवार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के लोगों पर मानसून का कहर बरसा है. भारी बारिश से जलभराव और अव्यवस्था ने लोगों के सामने नई मुश्किलें खड़ी कर दी है. इसको लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को निशाने पर लिया है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर के लोगों पर मानसून इस बार जबरदस्त तरीके से मेहरबान है. एक हफ्ते से लगातार जमकर हो रही बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है. हालांकि मानसून की यह बारिश यहां के लोगों के लिए राहत से ज्यादा मुसीबत का सबब बन गई है. शहर के ज्यादा इलाके थोड़ी देर की बारिश में डूब जा रहे हैं. जगह-जगह जलभराव हो रहा है और सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं. 

हफ्ते भर की बारिश ने वर्ल्ड क्लास के इस शहर की खूबसूरती की पोल खोलने का काम किया है. लोग परेशान हैं. बहरहाल यह मुद्दा अब सियासी बन गया है. महज आधे घंटे की बारिश में ही पिंक सिटी कही जाने वाली राजधानी में जगह जगह हो रहे जलभराव जमकर राजनीति हो रही है. विपक्ष जहां सरकार पर पूरी तरह हमलावर है, वहीं सूबे के एक कैबिनेट मंत्री का दो टूक कहना है कि बारिश होने पर जलभराव होना स्वाभाविक है. कांग्रेस को इस पर हल्ला मचाने की कोई जरूरत नहीं है. 

इन इलाकों में अधिक मुसीबत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस बार मानसून हफ्ते भर पहले ही 19 जून को आ गया था. इंद्रदेव तब से यहां लगातार जमकर बरस रहे हैं. पहले ही दिन से यहां कहीं जलभराव हो रहा है तो कहीं सड़क धंस रही है.

बजाज नगर, मालवीय नगर, मोती डूंगरी रोड, स्टैचू सर्किल, जगतपुरा, सी स्कीम से लेकर पॉश इलाके राजा पार्क में थोड़ी देर की बारिश में ही डेढ़ से दो फिट तक पानी भर जा रहा है. शहर की चमचमाती सड़कों पर नालियां ना के बराबर नजर आती है. नालों की सफाई भी ठीक से नहीं की गई है. इसके अलावा इस बार औसत से डेढ़ गुना ज्यादा बारिश हो रही है, लिहाज़ा लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

जलभराव में लोगों के वाहन फंस जा रहे हैं. घरों- दुकानों और दफ्तरों में गंदा पानी घुस जा रहा है. जलभराव की वजह से पूरा शहर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है. मुहाना मंडी समेत कई जगहों पर सड़कें धंस गई हैं. कई जगह तो सड़के धंसने से उनमें कई वाहन समा गए और लोगों को चोटें आई. परेशान लोगों का कहना है कि सरकारी अमले ने बारिश के मद्देनजर कोई कदम नहीं उठाए और जमकर लापरवाही बरती, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है.

प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी को घेरा

बहरहाल लोगों को हो रही परेशानी पर अब सियासत अपने शबाब पर है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सीधे तौर पर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह नाकामी और लापरवाही का नतीजा है. उनके मुताबिक मौजूदा सरकार को जनता की परेशानी से कोई वास्ता नहीं है. सरकार आईफा समारोह में पैसे लुटा रही है और नालों की सफाई पर कोई काम नहीं किया गया है. 

प्रताप सिंह खाचरियावास का साफ़ आरोप है कि सरकार ने डेढ़ साल के राज में कोई काम नहीं किया है. अब तक का पूरा कार्यकाल नाकामियों में ही बीता है. उनके मुताबिक जिस जनता ने बीजेपी पर वोटो की बारिश की थी, वही पब्लिक जल्द ही  उसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी.

बीजेपी ने क्या कहा?

दूसरी तरफ बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस की पिछली सरकार के कार्यकाल में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई काम नहीं किया गया, लिहाज़ा निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से जयपुर डूब जा रहा है. इस बारे में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तो दो टूक कहा है कि जब भी बारिश होगी तब जलभराव होगा ही. यह स्वाभाविक है और कांग्रेस पार्टी को इस पर सियासत करने की कोई जरूरत नहीं है. बारिश हर किसी की जरूरत है. जितनी ज्यादा बारिश होगी उतना ज्यादा फायदा होता है. 

मंत्री जोरा राम कुमावत ने पल्ला झाड़ने के अंदाज में कहा कि नाले नालियों की सफाई का जिम्मा लोकल बॉडीज का होता है. हालांकि उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि सरकार ने वक्त रहते लोकल बॉडीज को कोई दिशा निर्देश क्यों जारी नहीं किया और जलभराव से हाहाकार मचने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. बहरहाल सियासी उठा पटक के बीच जयपुर की जनता मुसीबतें झेलने को मजबूर है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget