एक्सप्लोरर

राजस्थान सरकार की पहल, गायों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव के साथ जियो टैगिंग अभियान की शुरुआत

Rajasthan News: राजस्थान में गायों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है. यह अभियान गौशालाओं से लेकर घर-घर चलाया जाएगा, जिसमें टीकाकरण और मेडिकल जांच की जा रही है.

Rajasthan Latest News: राजस्थान में बारिश का सीजन शुरू होते ही लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. राजस्थान सरकार ने मानसून के सीजन में गायों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए अनूठी पहल शुरुआत की है. इस मानसून के सीजन में गायों को मौसमी बीमारी से बचाने के लिए यह अभियान की शुरुआत की गई है. इसके तहत गौशालाओं से लेकर घर-घर गायों का वैक्सीनेशन कराया और उनका मेडिकल चेकअप भी किया जा रहा है.

राजस्थान के गौ पालन और पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुताबिक यह अभियान अभी गौशालाओं में आयोजित किया जा रहा है. इसके बाद इसे डोर टू डोर चलाया जाएगा. उसमें भी अगर कोई गोवंश छूट जाता है तो कई जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे. मौसमी बीमारियों से गायों को बचाने के लिए उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा.

हर जिले में लगेंगे पशु मेले 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि इस विशेष अभियान को लेकर आज उन्होंने पशुपालन विभाग में अधिकारियों के साथ बैठक भी की. उन्होंने कहा कि बारिश की शुरुआत होने पर गायों को खुर पका और मुंह पका जैसी बीमारियां हो जाती हैं. गौवंश समेत दूसरे पशुओं को लम्पी की बीमारी भी होती है. सभी गोवंश को इससे बचाने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है.

इस बार 7 के बजाय 11 जगह पर पशु मेले लगेंगे. भविष्य में इन्हें हर जिले में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा. उनके मुताबिक कांग्रेस सरकार में गौशालाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी. इनमें से तमाम गड़बड़ी पकड़ी गई है. इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को भी दी गई है.

मंत्री जोराराम ने बताया कि गौशालाओं में गड़बड़ी को लेकर करीब 29 करोड़ से ज्यादा की रकम की रिकवरी भी कराई जाएगी. सभी गोवंश को जियो टैग भी लगाए जा रहे हैं. इस कदम से फर्जीवाडा पूरी तरह खत्म हो जाएगा. उन्होंने बताया कि राजस्थान में मौजूदा समय में 5 करोड़ 59 लाख पशु हैं, इनमें से डेढ़ करोड़ से ज्यादा गोवंश है. सरकार यह कोशिश कर रही है कि गौ माता की संख्या बढ़े और बैलों की संख्या कम हो.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget