एक्सप्लोरर

जयपुर किडनैपिंग केस का खुलासा, बिजनेस में नुकसान के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया था अपहरण

Jaipur Kidnapping Case: अगुवा हुए युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. फिरौती के लिए अपहरण करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Jaipur Kidnapping Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में करीब दस दिन पहले ब्रह्मपुरी इलाके से युवक के अपहरण की वारदात का खुलासा हो गया है. पुलिस ने किडनैप युवक अनुज को सकुशल मुक्त करा अपहरण की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी विरेंद्र सिंह, विनोद, अमित कुमार, जितेंद्र भंडारी और जमुना सरकार है. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि बीती 18 अगस्त को अनुज अपने साथी के साथ नाहरगढ़ पहाड़ी पर घूमने गया था. इस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अनुज और उसके साथी को देखा. युवकों ने अनुज को अच्छे कपड़े पहने देखकर संपन्न परिवार से समझा और उसके मुंह पर टेप लगाकर हाथ-पांव बांधकर अपने साथ गाड़ी में ले गए. वहीं उसके साथी सोनी के साथ मारपीट पर रास्ते में पटक कर चले गए. 

20 लाख की मांगी फिरौती
अनुज के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मामला दर्ज कराया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने सोनी से पूछताछ कर पहाड़ी पर ड्रोन से सर्च किया. पुलिस ने किसी विवाद के चलते अपहरण की आशंका जाहिर. पुलिस की कई टीम ऑपरेशन में जुटी रही. इस दौरान किडनैपर्स ने अनुज के परिवार से संपर्क कर 20 लाख रूपए की फिरौती मांगी. परिवार ने खुद के पास इतने पैसे होने से इनकार किया और पैसे जुटाने के लिए वक्त मांगा. 

फिरौती की रकम ट्रेन से फेंकने को कहा
इस दौरान पुलिस फोन नंबर को ट्रेस कर किडनैपर्स की तलाश में जुटी रही, लेकिन अपहरणकर्ता पुलिस को छकाने के लिए लगातार जगह बदलते रहे और अंत में उन्होंने पैसे लेकर कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन के आखिरी डिब्बे में बैठने को कहा. पुलिस टीमों ने योजना के तहत ट्रेन के रूट पर टीमों को तैनात रखा और जैसे ही अपहरणकर्ताओं ने धर्मपुर रेलवे स्टेशन के पास पैसों का बैग फैंकने को कहा था. वहां खड़े युवक को दबोच लिया. 

सॉफ्टवेयर इंजीनियर था मास्टरमाइंड
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक के बाद एक अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया. पुलिस की मानें तो वारदात का मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर विरेंद्र सिंह निकला. जिसने जल्द पैसा कमाने के लिए साथियों के साथ मिलकर किडनैप कर फिरौती की साजिश रची . फिलहाल पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें

जोधपुर के अस्पताल में नाबालिग से हैवानियत! अशोक गहलोत बोले- 'BJP के कुशासन ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget