एक्सप्लोरर

Rajasthan: सीएस उषा शर्मा ने बोलीं- प्रदेश में ऐसा इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली माहौल बनाएं कि हर उद्यमी राजस्थान में निवेश के लिए दिखाए उत्सुकता

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि आगामी 7-8 अक्टूबर को होने वाले 'इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022' के लिए इस तरह का इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली माहौल बनाया जाए कि हर उद्यमी राजस्थान में निवेश के लिए उत्सुक रहे.

Jaipur News: राजस्थान की मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि आगामी 7-8 अक्टूबर को होने वाले 'इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022' के लिए प्रदेश स्तर पर इस तरह का इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली माहौल बनाया जाए कि देश का हर उद्यमी राजस्थान में निवेश करने के लिए उत्सुक रहे. मुख्य सचिव शर्मा ने शासन सचिवालय में समिट के लिए की जा रही तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रही थी. उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि के लिए अधिक से अधिक निवेश होना जरूरी है. उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से स्थानीय क्षेत्रों पर हुए एमओयू और एलओआई के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा एमओयू धरातल पर उतरे जिला स्तर पर इसके लिए अधिक से अधिक प्रयास होने चाहिए.

इन्वेस्ट राजस्थान की थीम  'कमिटेड, डिलिवर्ड'
मुख्य सचिव ने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान की थीम  'कमिटेड, डिलिवर्ड' रखी गई है. हम ना केवल उद्यमियों के साथ बेहतर उद्योगों के लिए वादा करेंगे बल्कि उन्हें धरातल पर भी उतारेंगे. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर उद्योगों की स्थापना के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने जिला कलेक्टरों को स्थानीय उद्यमियों से मिलकर आने वाली सभी समस्याओं के निस्तारण के भी निर्देश दिए.

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान  खान, राजस्व, विद्युत, नगरीय एवं स्वायत्त शासन, कृषि, पर्यटन, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव व सचिवों से भी बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. बैठक में सभी संभागीय आयुक्त जिला कलेक्टर व संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे. बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना से संबंधित वर्ष 2019-20 से 2022- 23 तक की बजट घोषणाओं के संदर्भ में भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग वीनू गुप्ता ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे स्थानीय इन्वेस्टर्स को वीसी के माध्यम से या व्यक्तिगत बुलाकर चर्चा करें. उन्होंने कहां की स्थानीय स्तर पर होने वाले निवेश से स्थानीय रोजगार की संभावना अधिक बढ़ जाती है. इस दौरान रिको प्रबंधक अर्चना सिंह, बीआईपी आयुक्त इंद्रजीत सिंह, उद्योग आयुक्त महेंद्र कुमार पारख समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

गौरतलब है कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश के प्रवाह को बढ़ाने के लिए इन्वेस्ट राजस्थान जैसा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम करने जा रही है. इसमें भौतिक रूप से 3000 से अधिक और वर्चुअल रूप से 5000 से अधिक निवेशक शामिल होंगे. यह उपस्थिति राजस्थान के औद्योगिक विकास को मजबूती प्रदान करेगी. यह आयोजन 7-8 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में आयोजित होना प्रस्तावित है.

यह भी पढ़ें:

Jaipur: बीमा भवन को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी, सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, जानिए पूरा मामला

Barmer News: असामाजिक तत्वों की शर्मनाक करतूत, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फेंकी गंदगी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget