एक्सप्लोरर

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड विभाग के एडिशनल SP और CI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Jaipur News: एक जवान ने अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. ACB ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ा.

Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड विभाग के एडिशनल एसपी नवनीत जोशी और इंस्पेक्टर जितेंद्र पाल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

बताया जा रहा है कि होमगार्ड में तैनात एक जवान ने दोनों अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचाने के एवज में मंथली रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था.
जवान ने ACB को दी शिकायत में बताया कि एडिशनल एसपी नवनीत जोशी और CI जितेंद्र पाल लगातार 2 लाख रुपये की घूस की मांग कर रहे थे और 8 महीने तक 25 हजार रुपये की मासिक बंधी देने का दबाव बना रहे थे.

शिकायत की सत्यता की पुष्टि होने पर ACB ने जाल बिछाया. सोमवार दोपहर शिकायतकर्ता जवान को 25 हजार रुपये की पहली किस्त के साथ भेजा गया. जैसे ही दोनों आरोपी यह रकम ले रहे थे, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी ने गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है. अधिकारियों को शक है कि इस मामले में और भी कई होमगार्ड जवानों से रिश्वत ली जा रही है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी ओम प्रकाश किलानिया ने कहा कि हमें शिकायत मिली थी जिसका सत्यापन किया गया जिसके बाद हम यहां आए शिकायत थी कि कार्रवाई नहीं करने के लिए 8 लाख रुपये मांगे गए फिर 2 लाख पर बात बनी जिसे 25 हज़ार रुपये की 8 किस्तों में देना था हमने रंगे हाथों पकड़ा. नोट भी वही थे और कलर भी हाथ पर नोटों का लगा मिला.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कूरियर से लॉटरी का झांसा, साइबर ठगों का नया जाल, पुलिस ने किया अलर्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget