एक्सप्लोरर

राजस्थान के जैसलमेर समेत कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, ब्लैकआउट से राहत मिलने के बाद कैसे हैं हालात?

India Pak Ceasefire: राजस्थान के जैसलमेर सहित कुछ जिलों में हालात अभी भी संवेदनशील हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल-कॉलेज सहित तमाम शैक्षणिक संस्थानों को आज बंद रखने का फैसला लिया.

India Pak Ceasefire News 2025: राजस्थान के बॉर्डर वाले जिले जैसलमेर में सोमवार (12 मई) को ब्लैकआउट समाप्त होने के बाद सुबह के समय सड़कों पर चहल पहल दिखाई दी. कई दिनों बाद शहर में जिंदगी पटरी पर लौटी नजर आई. लोग बाजार में जरूरत की चीजों की खरीददारी करते नजर आए. हालांकि, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर सहित कई जिलों में एहतियातन आज भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. 

फिलहाल, राजस्थान के कुछ जिलों में हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज सहित तमाम शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है.

पाकिस्तान पर लोगों को ऐतबार नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार जैसलमेर में ब्लैकआउट समाप्त होने के बावजूद अभी पहले वाली रौनक नहीं लौटी है. लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं. लोगों को पाकिस्तान पर एतबार नहीं है. यही वजह है कि लोग ब्लैकआउट समाप्त होने के बाद घर से बाहर निकलने में जरूरी एहतियात बरत रहे हैं. इस मामले में लोगों को सोमवार को दोपहर 12 बजे डीजीएमओ लेवल पर होने वाली बातचीत का इंतजार है. 

जैसलमेर के निवासी रेवंत सिंह के अनुसार ड्रोन आदि की गतिविधि पहले की दो रातों की तुलना में कहीं कम रही. उन्होंने बताया कि, ‘‘बीती रात पूरी तरह से तो सामान्य नहीं थी क्योंकि आसमान में ड्रोन गतिविधियां देखी गईं.’’

प्रशासन ने ब्लैकआउट की घोषणा ली वापस 

हालांकि, शनिवार शाम को संघर्ष विराम की घोषणा से सीमावर्ती इलाकों के लोग कुछ आश्वस्त नजर आए और स्थिति सामान्य होने लगी. इसके बाद जैसलमेर और बाड़मेर में शाम को बाजार फिर से खुल गए और बाड़मेर में ‘ब्लैकआउट’ की घोषणा वापस ले ली, लेकिन रात होते होते संघर्षविराम उल्लंघन की खबरें आने के बाद सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर के साथ फलोदी में जिला प्रशासन ने ‘अलर्ट’ जारी करते हुए ‘ब्लैकआउट’ कर दिया.

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से गुरुवार और शुक्रवार रात को जैसलमेर व बाड़मेर में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमले किए गए थे. भारतीय सशस्त्र बलों ने इन हमलों को हवा में ही विफल कर दिया था. अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

अफसर को जरूरी सतर्कता बरतने के निर्देश 

इस बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर के अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने मौजूदा सुरक्षा के मद्देनजर की गई तैयारियों की जानकारी ली. मंत्री ने अधिकारियों को सतर्कता और निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget