एक्सप्लोरर

IND vs SA T20 Final: टीम इंडिया जीत के लिए मंदिर में की जा रही है पूजा, मस्जिद में हो रहीं दुआएं

IND vs SA T20 Final 2024: देश की निगाहें T20 विश्वकप के फाइनल में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं. देश में भारत की जीत के लिए पूजा और दुआओं का दौर शुरू हो गया है.

IND vs SA T20 WC Final 2024: पूरे देश पर टी20 क्रिकेट विश्वकप का खुमार छाया है. क्रिकेट प्रेमी आज शनिवार (29 जून) को होने वाले T20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं.

फाइनल में भिड़ने वाली भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें विश्वकप फाइनल तक के सफर में अजेय रही हैं. आज शाम को दोनों का मुकाबला बारबाडोस केंसिंगटन ओवल में होगा.

इस दौरान दोनों ही टीमों की नजर खिताब हासिल करने पर रहेगी. भारत की संस्कृति का मूल मंत्र सर्व धर्म सम भाव है. देशवासी हर खुशी और मुश्किल परिस्थितियों सब कुछ भूल कर एकजुट हो जाते हैं. इसी क्रम में पूरे देश में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप में जीत के लिए पूजा और दुआओं का दौर शुरू हो गया है.

इंडिया की जीत के लिए की गई पूजा
टीम इंडिया की जीत के लिए जोधपुर के मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है, तो दूसरी तरफ मस्जिद में दुआ की जा रही है. जोधपुर शहर के भीतरी क्षेत्र के प्राचीन अचलनाथ महादेव मंदिर में पुजारियों ने आज होने वाले T20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना का आयोजन किया.

अचलनाथ महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि आज हमने दादा दरबार में भारतीय क्रिकेट टीम के जीत की कामना की है. हमें विश्वास है कि आज साउथ अफ्रीका को भारत धूल चटाएगा और जीत का परचम लहराएगा.

मस्जिद में भारत की जीत के लिए मांगी गई दुआ
दारुल उलूमा ईशाहकिया मदरसा के मस्जिद में T20 विश्व कप के फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए दुआओं की ऐहतमाम किया गया. भारत में अमन चैन और भाईचारा कायम रहे, इसको लेकर भी दुआएं मांगी गई. 

मौलाना बरकत ने बताया कि आज फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए हम लोगों ने दुआ की है, इंशाअल्लाह हमारी दुआ कबूल होगी. हमें पूरा विश्वास है. आज होने वाले फाइनल मैच में भारत खिताब जीतेगा.

खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगी दोनों टीमें
गौरतलब है कि भारत 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला T20 विश्व कप विजेता बनने के बाद अपनी दूसरी ट्रॉफी की तलाश में है. मेन इन ब्लू ने 2014 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था. 

इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने 2009 और 2014 में दो पिछले T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल हारने के बाद, पहली बार फाइनल में जगह पहुंची है. T20 विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल की विजेता टीम अपराजित रहते हुए पहली टीम बनेगी. 

फिलहाल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट इतिहास में अभी तक कोई भी आईसीसी ट्राफी जीतने में नाकाम रहा है. इस सूखे को खत्म करने के लिए अफ्रीकी टीम पुरजोर कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें: ABVP-RSS और VHP से जुड़े वकीलों की हाई कोर्ट में एंट्री, गवर्मेंट काउंसिल में मिली जगह

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर भड़के अरविंद केजरीवाल
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget