एक्सप्लोरर

IIT-NIT में सीट अलॉटमेंट के बाद हजारों स्टूडेंट्स का वैरिफिकेशन अटका, इसलिए आई समस्या

JoSAA Counselling: 12वीं बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल जारी नहीं होने से छात्रों को जोसा काउंसलिंग की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में परेशानी हो रही है. ओरिजनल मार्कशीट नहीं होने की दूसरी समस्या है.

IIT-NIT JoSAA Counselling 2024: देश की आईआईटी एनआईटी, ट्रिपलआईटी और जीएफटीआई समेत 121 कॉलेजों की 59 हजार 917 सीटों के लिए जोसा की ज्वाइंट काउंसलिंग चल रही है. प्रथम राउंड सीट आवंटन की ऑनलाइन रिपोर्टिंग का समय 24 जून को शाम 5 बजे तक है. कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जोसा काउंसलिंग की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में परेशानियां आ रही हैं. 12वीं बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल जारी नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स प्राप्तांकों की पात्रता को लेकर असमंजस में हैं.

बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक नहीं पाने वाले स्टूडेंट्स सीट आवंटन के बाद टॉप-20 पर्सेन्टाइल स्कोर का इंतजार कर रहे हैं. इस वर्ष भी आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत या टॉप-20 पर्सेन्टाइल में शामिल होने की बोर्ड पात्रता रखी गई है. कुछ स्टूडेंट्स  को अपेक्षा है कि बोर्ड में टॉप-20 पर्सेन्टाइल स्कोर से पात्रता पूरी हो जायेगी. फिलहाल इन स्टूडेंट्स के एडमिशनपर संकट है.

12वीं बोर्ड की ओरिजनल मार्कशीट जारी नहीं होने की समस्या

एक्सपर्ट आहूजा ने आगे बताया कि 12वीं बोर्ड की ओरिजनल मार्कशीट जारी नहीं होने की समस्या से भी छात्र जूझ रहे हैं. स्टूडेंट्स  का कहना है कि डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के समय ओरिजनल मार्कशीट मांगी जा रही है. कुछ बोर्ड्स से मार्कशीट जारी नहीं होने की स्थिति में इंटरनेट की मार्कशीट मान्य नहीं हो रही है और एडमिशन अटका दिया गया है. स्टूडेंट्स ने संबंधित बोर्ड से एडमिशन के लिए मार्कशीट जारी करने की मांग की है. विसंगति में राजस्थान सहित देश के कई बड़े बोर्ड शामिल हैं.
 
इन बोर्ड्स की टॉप-20 पर्सेन्टाइल स्कोर जारी नहीं की गई है

आहूजा ने बताया कि एनआईटी, ट्रिपलआईटी में एडमिशन के लिए कई बड़े बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल स्कोर जारी नहीं की गई है. टॉप-20 पर्सेन्टाइल स्कोर जारी नहीं करने वालों में राजस्थान बोर्ड सहित छत्तीसगढ़, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू, कर्नाटक, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, त्रिपुरा, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल बोर्ड शामिल हैं. एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स को जोसा काउन्सलिंग में ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट वेरिफिकेशन कन्फर्मेशन ना मिलने पर स्टूडेंट्स चिंतित हैं. 
 
ऑनलाइन क्वेरी का रेस्पॉन्स नहीं देने पर सीट होगी कैन्सिल

प्रथम राउंड सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अपलोड किए गए डाक्यूमेंट्स की विसंगति पर जोसा क्वेरी के माध्यम से सूचित कर रहा है. स्टूडेंट्स 26 जून शाम 5 बजे तक क्वेरी के रिस्पांस देकर आवंटित सीट कन्फर्म कर सकते हैं. वरना सही डाक्यूमेंट्स को अपलोड नहीं करने पर आवंटित सीट कैन्सिल कर दी जाएगी और स्टूडेंट्स जोसा काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे.

लोकसभा चुनाव के बाद आम जनता पर बढ़ी महंगाई की मार, दूध-दही के बाद बढ़े फल-सब्जी और दाल के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget