एक्सप्लोरर

राजस्थान में धूमधाम से मनाई गई होली, रंगों में डूबे CM भजनलाल शर्मा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

Happy Holi 2025: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होली का पर्व मनाने कोटा के पुश्तैनी घर पहुंचे. मुख्यमंत्री निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्व की बधाई दी.

Holi 2025 in Rajasthan: राजस्थान में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. जयपुर, पुष्कर, उदयपुर में विदेशी पर्यटकों ने भी होली का लुत्फ उठाया. पुष्कर में देसी-विदेशी पर्यटकों ने चंग की थाप पर धमाल मचाया.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के कैथूनीपोल इलाके में पुश्तैनी घर पर लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर के बजरंगगढ़ स्थित सुभाष उद्यान में होली खेली. कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने देवनानी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया. उन्होंने आमजन के साथ फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेली. मुख्यमंत्री निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. आयोजन में लोक कलाकारों ने ब्रज की विभिन्न संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की बधाई देते हुए कहा, ‘‘रंगों का पर्व बेहद निराला है. पर्व हमें आपसी कटुता को भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगाने की सीख देता है.’’

राजस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनी होली

मुख्यमंत्री ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य है. उन्होंने युवा, किसान, महिला और मजदूर सहित पूरे प्रदेश के लिए खुशहाली की प्रार्थना की. होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं. पुष्कर में डीजे पार्टी के दौरान दमकल से पानी की बौछार की गई. अजमेर के वैशाली नगर स्थित निजी समारोह स्थल में शहरवासियों ने एक-दूसरे पर टमाटर फेंककर होली खेली.

टोंक में पुरुषों पर जमकर बरसाए गए कोड़े 

कार्यक्रम के लिए करीब 4 हजार किलोग्राम टमाटर मंगवाए गए थे. टोंक में कोड़ा मार होली खेली गई. महिलाओं ने कड़ाह में रंग भरकर रखा. रंग का पानी लेने आए पुरुषों पर जमकर कोड़े बरसाए गए. उदयपुर के जगदीश मंदिर चौक में होली का कार्यक्रम आयोजित किया गया. स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी शामिल हुए. जयपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर डीजे साउंड लगाया गया. होली खेलने के साथ लोगों ने बॉलीवुड गानों पर डांस किया.

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी होली की धूम रही. सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने होली का पर्व मनाया. जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बॉलीवुड के गानों पर डांस किया. सीमा सुरक्षा बल उत्तर क्षेत्र के उपमहानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह राठौड़ भी गुरुवार को को सरहद पर पहुंचे. उन्होंने जवानों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं. 

ये भी पढ़ें- Holi 2025: भरतपुर में होली का दिखा जबरदस्त उत्साह, कलेक्टर, SP और विधायक रंगों में नजर आए सराबोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget