एक्सप्लोरर

Rajasthan: आसाराम को झटका, 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फिल्म पर रोक से राजस्थान हाई कोर्ट ने किया इनकार

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' एडवोकेट पीसी सोलंकी पर बनी है, जिन्होंने आसाराम केस में नाबालिग पीड़िता के पक्ष में लड़ाई की थी. इस फिल्म का लीड रोल मनोज बाजपेयी ने निभाया है.

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: यौन शोषण मामले में आरोपी आसाराम को अंतिम सांस तक जेल की सलाखों के पीछे रहने की सजा मिली. आसाराम के खिलाफ नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए केस लड़ने वाले दमदार वकील पर फिल्म बनी 'सिर्फ एक बंदा ही काफी है'. इस फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने वकील पीसी सोलंकी का किरदार निभाया है. इस फिल्म की पर रोक लगाने के लिए आसाराम की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. 

गौरतलब है कि इस याचिका पर सुनवाई 23 मई को पूरी हो गई थी, लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था. शुक्रवार को दायर याचिका पर जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने फैसला सुना दिया है. बता दें कि फिल्म 'सिर्फ एक बंदा ही काफी हैं' 23 मई को सिनेमाघरों सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है.

23 मई को सुरक्षित रखा गया था फैसला
'सिर्फ एक बंदा काफी है' फिल्म पीसी सोलंकी पर बनी है, जिन्होंने नाबालिग पीड़िता के पक्ष में और आसाराम के खिलाफ केस लड़ा था. इस फिल्म में वकील का रोल अभिनेता मनोज बाजपेयी ने निभाया है. फ़िल्म की रिलीज को लेकर आसाराम की और से अधिवक्ता एसपी शर्मा और विपुल सिंघवी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी. जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने इस याचिका पर 23 मई को सुनवाई कर फिल्म की रोक पर फैसले को सुरक्षित रखा था.

फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को जारी किया गया था नोटिस
राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर बेंच में 'सिर्फ एक बंदा ही काफी है' फिल्म की रिलीज को लेकर आसाराम ट्रस्ट और आसाराम की ओर से वकील एसपी शर्मा और विपुल सिंघवी ने याचिका दायर की थी. दायर याचिका पर पुष्पेंद्र सिंह भाटी के न्यायालय में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने फिल्म के एक्टर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे. इस मामले की अगली सुनवाई 23 मई को रखी गई थी. आसाराम के जीवन पर बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर एक्टर्स को आसाराम के अधिवक्ता एसपी शर्मा और विपुल सिंघवी ने 9 मई को लीगल नोटिस जारी किया था.

मांग की गई थी कि फिल्म को रिलीज न किया जाए, क्योंकि इस फिल्म में आसाराम से किसी भी तरह की परमिशन नहीं ली गई. उनका कहना है कि आसराम बापू के मामले में अपील हाई कोर्ट में पेंडिंग है. इन सभी पक्षों को न्यायालय के समक्ष रखा गया. न्यायधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने सुनवाई के बाद याचिका पर नोटिस जारी की थी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में जारी रहेगा झमाझम बारिश का सिलसिला, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें- अपने शहर का मौसम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
वाराणसी: 'मणिकर्णिका घाट मामले पर झूठ बोल रही योगी सरकार', अजय राय ने बोला हमला
वाराणसी: 'मणिकर्णिका घाट मामले पर झूठ बोल रही योगी सरकार', अजय राय ने बोला हमला
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)
Seher Hone Ko Hai: फूफी जान ने Seher पर लगाया झूठा इल्जाम, क्या Mahid करेगा यकीन? #sbs
Dr. L. Subramaniam और Kavita Krishnamurti ने बताया, Viral Reels के दौर में Music कैसे सिखाता है Discipline
Sandeep Chaudhary: आस्था पर चोट या गंदी राजनीति? वरिष्ठ पत्रकार ने खोल दी पूरी परतें! | Manikarnika
Sandeep Chaudhary: Congress प्रवक्ता को क्यों रखा गया नजरबंद? सबूत दिखाकर खोली पुलिस प्रशासन की पोल!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
वाराणसी: 'मणिकर्णिका घाट मामले पर झूठ बोल रही योगी सरकार', अजय राय ने बोला हमला
वाराणसी: 'मणिकर्णिका घाट मामले पर झूठ बोल रही योगी सरकार', अजय राय ने बोला हमला
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रन चेज़ कितना है? इंदौर में न्यूजीलैंड ने दिया 338 का टारगेट; जानें आंकड़े
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
'बॉर्डर 2' देखने वालों को मिलेगा डबल एंटरटेनेंट, सनी देओल की फिल्म के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर
'बॉर्डर 2' के साथ दिखाया जाएगा 'धुरंधर 2' का टीजर, ईद 2026 पर ही रिलीज होगी फिल्म
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
क्या ट्रेन में अपने साथ घी लेकर जा सकते हैं? पहले पढ़ लें रेलवे की ये गाइडलाइन
क्या ट्रेन में अपने साथ घी लेकर जा सकते हैं? पहले पढ़ लें रेलवे की ये गाइडलाइन
Embed widget