एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष वाले ब्लॉक में लगे हिडन कैमरे? कांग्रेस बोली- 'जासूसी कर रही सरकार'

Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सदन में कई बार सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्य अपने दल के सदस्यों के साथ निजी और दलगत बातें भी करते हैं, ऐसे में हिडन कैमरे लगाना निंदनीय है.

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में हिडन कैमरों द्वारा विधायकों की जासूसी किए जाने को बहुत गंभीर विषय बताया है. उन्होंने इसकी विधानसभा सदस्यों की संयुक्त समिति गठित कर जांच करवाये जाने की मांग की है.

टीकाराम जूली ने बताया कि सदन में प्रतिपक्ष वाले ब्लॉक में तीसरी आंख (हिडन कैमरों) से जासूसी किये जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने इस विषय को आसन के समक्ष रखा, लेकिन आसन द्वारा इस विषय पर अनभिज्ञता जाहिर किये जाने और संसदीय कार्य मंत्री द्वारा इसकी जानकारी नहीं होने की बात कहने पर विषय और अधिक गम्भीर हो जाता है. 

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और सरकार के मंत्री द्वारा इस बारे में जानकारी नहीं होने पर यह जांच का विषय है कि आखिर यह जासूसी कौन करवा रहा है और इसका नियंत्रण किसके हाथों में है.

'250 कैमरे पहले से लगे फिर क्यों जरूरत'

प्रतिपक्ष के नेता जूली ने बताया कि विधानसभा कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीधे प्रसारण के लिए पहले से व्यवस्था की हुई है. इसके अलावा भी विधानसभा भवन की सुरक्षा और महत्ता को देखते हुए सभी गेटों, बरामदों, गलियारों सहित प्रमुख स्थानों पर लगभग 250 से अधिक कैमरे लगे हुए हैं, फिर इतने वर्षों बाद अचानक सदन में प्रतिपक्ष वाले ब्लॉक में हिडन कैमरे लगाने की जरूरत कैसे पड़ गई. यह गम्भीर विषय है.

'हिडन कैमरा लगाना निंदनीय'

जूली ने कहा कि सदन में कई अवसरों पर सत्तापक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्य अपने दल के सदस्यों के साथ निजी और दलगत बातें भी करते हैं, जिसकी निजता बनी रहने की वे उम्मीद भी रखते हैं, लेकिन हिडन कैमरों द्वारा उनकी गतिविधियों और बातचीत पर निगाह रखना और उनकी जासूसी करना बहुत ही निंदनीय और आपत्तिजनक विषय है. 

ये निजता का विषय- टीकाराम जूली

उन्होंने कहा कि यह माननीय सदस्यों की निजता से जुड़ा विषय होने के साथ ही उनके विशेषाधिकार का हनन भी है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार प्रतिपक्ष पर हर तरह से दबाव बनाकर जनता की आवाज को सदन में उठाने से रोकने की कोशिश कर रही है.
इसलिए सदन में प्रतिपक्ष वाले ब्लॉक में हिडन कैमरों द्वारा सदस्यों पर निगाह रखी जा रही है और उनकी जासूसी की जा रही है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget