एक्सप्लोरर

'मूल धर्म में लौट आओ', जब राजस्थान विधानसभा में बीजेपी MLA ने दी 2 मुस्लिम विधायकों को मजहब बदलने की सलाह!

Rajasthan Anti Conversion Bill: राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास होते ही बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने दो मुस्लिम विधायकों को मूल धर्म में वापस आने की पेशकश कर दी.

राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी बिल विधानसभा से मंगलवार (9 सितंबर) को पास हो गया है. इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे पर कटाक्ष भी किया. हालांकि बिल को लेकर सदन में जो बहस हुई उसमें विपक्ष ने हिस्सा नहीं लिया, बल्कि विपक्ष किसी दूसरे मुद्दे को लेकर हंगामा करता रहा. वहीं सदन में जब यह बिल पास हो रहा था इस दौरान बीजेपी विधायक ने प्रदेश के दो मुस्लिम विधायकों को 'मूल धर्म' लौटने की सलाह दी.

विधानसभा में बिल पास होते ही विधायक गोपाल शर्मा ने दो मुस्लिम विधायकों को मूल धर्म में वापस आने की पेशकश कर दी. हालांकि इस दौरान सदन में हंगामा होता रहा और उसके बाद ध्वनि मत से यह बिल पास हो गया

मुस्लिम विधायकों को धर्म बदलने की सलाह!

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने विधायक रफीक खान और अमीन कागजी पर तंज कसते हुए कहा, "आप भी अपने मूल धर्म में वापस आ जाइए." विधायक गोपाल शर्मा ने कहा इन्होंने भी धर्म परिवर्तन कर रखा है इसे मैं निवेदन करता हूं कि अपने मूल धर्म में आईए.

बिल में आजिवन कारावास- लाखों के जुर्माने का प्रावधान

धर्मांतरण विरोधी बिल में आजीवन कारावास और लाखों रुपये जुर्माने के प्रावधान हैं. संगठित रूप से धर्मांतरण करने वाली संस्थानों पर भी कठोर कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं.
 
विपक्ष ने नहीं लिया बहस में हिस्सा

धर्मांतरण बिल को लेकर खास यह रहा कि सदन में जब यह बिल पास हो रहा था तब विपक्ष की ओर से किसी भी विधायक ने बहस में हिस्सा नहीं लिया और ना ही इसको लेकर सदन में कोई टीका टिप्पणी की. 

ये सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बिल- टीकाराम जूली

हालांकि विधानसभा के बाहर मीडिया से मुखातिब होते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई विधायकों ने इस बिल को गलत ठहराया. उन्होंने इस धर्मांतरण विरोधी बिल को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बिल बताया.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget