एक्सप्लोरर

हनुमान बेनीवाल समेत 50 लोगों को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है वजह?

Hanuman Beniwal News: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ. पुलिस ने सांसद हनुमान बेनीवाल सहित 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Hanuman Beniwal Protested in Jaipur: राजस्थान में साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को राजधानी जयपुर में जमकर हंगामा हुआ. सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता सीएम आवास के बाहर कूच करने के लिए सड़कों पर उतरे. ये लोग दोपहर करीब 3:30 बजे  शहीद स्मारक से सीएम आवास के लिए निकले तो पुलिस ने कमिश्नरेट के बाहर इन्हें रोक लिया.

 पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़कों पर डबल लेयर की बैरिकेडिंग कर दी. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए. टियर गैस और पानी की बौछार करने वाली गाड़ियां बुला ली गई. सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और दर्जनों अभ्यर्थी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. पुलिस ने हर तरफ से रास्ता बंद कर दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तीखी नोंक झोंक हुई. 

कमिश्नरेट के बाहर काफी देर तक हंगामे और अफरा तफरी के हालात रहे. अभ्यार्थियों और सांसद हनुमान बेनीवाल के समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजाकर अनूठे अंदाज में विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान सब इंस्पेक्टर भर्ती को रद्द किए जाने की मांग की गई. कहा गया कि कई कमेटियों ने भर्ती में गड़बड़ी के आरोप सही पाकर इसे रद्द करने की सिफारिश की थी, इसके बावजूद भर्ती को अभी तक रद्द नहीं किया गया.

करीब घंटे भर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सांसद हनुमान बेनीवाल समेत 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इन्हें वैन में जबरन भरकर ले गई. सांसद हनुमान बेनीवाल समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सड़कों से बैरिकेडिंग हटाकर रास्तों को खाली कराया. इस दौरान कमिश्नरेट के बाहर काफी देर तक अफरा तफरी के हालात रहे. इस मौके पर सांसद बेनीवाल ने कहा कि युवाओं के साथ जो नाइंसाफी हुई है, उसे खत्म करने के लिए वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे, भले ही उन्हें जेल क्यों न जाना पड़े.

इसे भी पढ़ें: अजमेर दरगाह मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई, CAG ने कानूनी प्रक्रिया के पालन का किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget