एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जोधपुर से रामेश्वरम दर्शन के लिए रवाना हुए 1030 वरिष्ठ नागरिक, नि:शुल्क पूरा हो रहा श्रद्धालुओं का सपना

राजस्थान सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क यात्रा की शुरुआत की गई है. जिसके तहत जोधपुर से 1030 यात्रियों को लेकर ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना हुई है.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के हितों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण योजना की घोषणा बजट में की थी. वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को धार्मिक तीर्थ स्थल की निशुल्क यात्रा पर भेजा जाता है. इस यात्रा में खाना पीना रहना सभी निशुल्क हैं. जोधपुर देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के प्रति प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. आज मंगलवार को जोधपुर में भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों को लेकर विभाग की तीसरी ट्रेन रामेश्वरम के लिए रवाना हुई. वरिष्ठ नागरिकों में काफी उत्साह नजर आया.

आठ अक्टूबर को जोधपुर लौटेगी ट्रेन
दरअसल, यात्रा कर रहे लोगों ने बताया कि सीएम गहलोत की इस योजना के कारण हम जैसे गरीब परिवार भी धार्मिक यात्रा निशुल्क कर रहे हैं. सीएम गहलोत प्रदेश के बुजुर्गों के श्रवण कुमार हैं. धार्मिक यात्रा पर निकले वरिष्ठ जन महिलाओं ने रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़े पर खुशी जाहिर करते हुए नाचने लगी. भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया. ट्रेन में जोधपुर संभाग के कुल 1030 यात्री सवार हैं. इनमें जोधपुर जिले के 404, पाली के 201, बाड़मेर के 301, और जैसलमेर जिले के 71 यात्री शामिल हैं. इनके साथ ही यात्रियों की सुख-सुविधा और सेवा के लिए ट्रेन में 30 अनुरक्षक, एक ट्रेन प्रभारी और मेडिकल टीम भी हैं. तीर्थ यात्रा पूर्ण कर वरिष्ठ नागरिकों की यह ट्रेन 8 नवंबर को जोधपुर लौटेगी.


Rajasthan News: जोधपुर से रामेश्वरम दर्शन के लिए रवाना हुए 1030 वरिष्ठ नागरिक, नि:शुल्क पूरा हो रहा श्रद्धालुओं का सपना

NEET UG Counselling: राजस्थान में प्रथम राउंड सीट अलॉटमेंट जारी, अब इन बातों का कैंडिडेट्स को रखना होगा ध्यान

यात्रा की खुशी में फूले नहीं समाए कन्हैयालाल
इसी ट्रेन से अपनी पत्नी के साथ रामेश्वरम की यात्रा पर निकले कन्हैयालाल ने कहा कि जीवन में इतने दशकों तक घर-गृहस्थी और बच्चों के लालन-पालन में इतने अधिक व्यस्त रहे कि खुद के लिए कुछ करने का समय ही नहीं मिला. बरसों से सोची हुई तमन्ना को मुख्यमंत्री ने इस योजना के जरिये पूरा किया और आज वे इस सफर पर हैं. कन्हैयालाल कहा कि अपनी पत्नी के साथ भगवान रामेश्वरम के दर्शन का उनका सपना सरकार पूरा कर रही है. मंगलवार का यह दिन उनके जीवन के सबसे सुखद पलों को संजोने वाला मांगलिक उत्सव से भरा दिन है. वे कहते हैं कि उनके संगी-साथी बुजुर्ग तीर्थ यात्रा कर आए और हम रह गए.  यह सोचकर व्यथित हो रहे थे. विजयलक्ष्मी दिखी बेहद उत्साहित

लोगों ने कहा- सपना हुआ पूरा
जोधपुर की विजयलक्ष्मी ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद भावुक और ख़ुशी का है. उन्होंने कहा कि अखबार की एक जानकारी से शुरू हुआ यह सफर आज उन्हें और उनके पति को यहां तक लाया है. उन्होंने देवस्थान विभाग के सहयोग और कार्य की भी प्रशंसा की. रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा को लेकर विजयलक्ष्मी बेहद उत्साहित दिखी. जोधपुर जिले के लूणी के मेहपतराम अपनी पत्नी के साथ रामेश्वरम जाने के लिए जब भगत की कोठी पहुंचे तो उनके साथ उनके पिता भी आए. उन्होंने अपने पिता के आशीर्वाद के साथ अपने आस्था के सफर को आरम्भ किया. वहां उनका भव्य स्वागत सत्कार हुआ. उनके ही जैसे सैकड़ों वरिष्ठजन साथी रामेश्वरम की यात्रा को आतुर थे.  

बाड़मेर के किशोर सिंह ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उनकी तुलना श्रवण कुमार से की. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा करवाई, उसी प्रकार हमारे मुख्यमंत्री ने हम सभी की मनोकामना पूरी करते हुए आज हमें इस तीर्थ यात्रा का सौभाग्य दिया है. अशोक गहलोत के इस पुण्यदायी और परमार्थ कार्य के लिए प्रदेश के सभी वरिष्ठजन एक स्वर में उनको धन्यवाद दे रहे हैं.  

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget