एक्सप्लोरर

Rajasthan News: केवल 2000 रुपये में होगा राजस्थान के सबसे बड़े जंगल में एडवेंचर, जानें कबसे शुरू हो रहा है

Udaipur News: वन विभाग ने इको टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दक्षिणी राजस्थान के ख्याति प्राप्त इको ट्यूरिज्म स्थलों पर वन भ्रमण करवाने की योजना बनाई है. 23 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी.

Eco Tourism in Udaipur: राजस्थान का सबसे बड़ा जंगल एरिया उदयपुर जिले का है. अरावली की पर्वतमाला से घिरे इस जिले की बारिश के मौसम में सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं. इन झीलों, नदियों और पहाड़ों को देखने पर्यटक आते हैं, लेकिन उन जगहों पर नहीं जा पाते जहां असल खूबसूरती है. इन्हीं खूबसूरती से रूबरू कराने के लिए उदयपुर के वन विभाग एक पहल की है. वह 1500-2000 रुपये ने पर्यटकों को इन जंगलों की सैर कराएगा. 

दरअसल वन विभाग ने इको टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दक्षिणी राजस्थान के ख्याति प्राप्त इको ट्यूरिज्म स्थलों पर वन भ्रमण करवाया जा रहा है. उप वन संरक्षक अरुण कुमार ने बताया कि वन विभाग ने इको भ्रमण करवाने के लिए एक कंपनी को अधिकृत किया है. निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार 23 जुलाई को फुलवारी की नाल अभयारण्य का भ्रमण करवाया जाएगा.इच्छुक व्यक्ति अपनी बुकिंग निर्धारित संपर्क सूत्र पर शनिवार शाम 6 बजे तक कराना सुनिश्चित करें. वन भ्रमण के लिए वाहन रविवार सुबह 6 बजे चेतक सर्किल स्थित वन भवन के सामने से प्रस्थान करेगा.

कितनी लगेगी फीस
उप वन संरक्षक ने बताया कि इको ट्यूरिज्म स्थल फुलवारी की नाल अभयारण्य के पानरवा, रावली टाडगढ़ अभयारण के दूधलेश्वर, गोरमघाट व भीलबेरी वाटर फॉल, बस्सी अभयारण्य व सीतामाता अभ्यारण्य के आरामपुरा व जाखम बांध के लिए 1700-1700 रुपये, कुभलगढ़ अभयारण्य के कुंभलगढ़ व रणकपुर के लिए 1600-1600 रुपये, जयसमंद अभयारण्य के झूमर बावड़ी व बाघदर्रा के क्रोकोडाइल कंजर्वेशन रिजर्व के लिए 1500 और जवाई बांध के लेपर्ड कंजर्वेशन रिजर्व के लिए 2200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इसमें वातानुकुलित वाहन से परिवहन, प्रातः चाय-नाश्ता, दिन का भोजन, शाम की चाय, अभयारण्य का प्रवेश शुल्क, टॉलटैक्स, इको गाईड चार्ज, इको स्थल के साफ-सफाई का चार्ज  और समस्त कर शामिल हैं.

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

डीएफओ ने बताया कि विभिन्न स्थलों पर भ्रमण विशेषज्ञ गाईड की उपस्थिति में वन विभाग के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे. आमजन को प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले भ्रमण की जानकारी 3-4 दिन पूर्व ही समाचार पत्र के माध्यम से दे दी जाएगी. इस पर कोई भी अपनी बुकिंग अधिकृत व्यक्तियों शरद अग्रवाल (मो.7568348678) और कनिष्क कोठारी (मो.8769799989) पर करवा सकते हैं. बुकिंग हेतु डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट वाइल्ड ड्वेलर डॉट कॉम वेबसाईट का भी प्रयोग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: बिजली के बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ सड़क पर उतरे उद्यमियों और व्यापारी, सरकार पर लगाया यह आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
'सरकारी स्कूलों में कोई भी जा सकता है, यह अजीब आदेश', BJP पर भड़के अशोक गहलोत
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget