एक्सप्लोरर

Kota News : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का राजस्थान दौरा, कोटा में कोचिंग के छात्रों से करेंगी संवाद

Kota: कोटा कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का अवसर मिलेगा. रविवार को कोटा पहुंच रहीं वित्तमंत्री उनके साथ संवाद करेंगी और अपनी बात साझा करेंगी.

Nirmala Sitharaman in Kota: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कोटा आएंगी. कोटा में वह कोचिंग कर रहे स्टूडेंट्स से संवाद करेंगी, उनकी समस्याओं को जानेंगी. साथ ही अपनी बात भी उन तक पहुंचाएंगी. सीतारमण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के स्ट्रीट वेंडर्स, लघु उद्यमियों और पशुपालकों के लिए दशहरा मैदान में आयोजित विशाल ऋण वितरण मेला (क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम) में भाग लेंगी.

चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वालों को भी लोन
सड़क किनारे सामान बेचने वाले, रेहड़ी पटरी वालों, डेयरी बूथ संचालकों, चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वालों सहित सभी तरह के स्ट्रीट वेंडर्स को अपने काम का विस्तार करने का मौका मिले, इसके साथ ही निर्माण, प्रसंस्करण व सेवा क्षेत्र में कार्यरत लघु उद्यमियों को भी आर्थिक संबल मुहैया कराया जाए, इसके लिए पीएम स्वनिधि योजना और मुद्रा योजना के माध्यम से उन्हें बेहद कम ब्याज दर पर लोन दिलाने की पहल की गई है.

पशुपालकों को 1.60 लाख रुपये तक कर्ज
सामूहिक प्रयासों से स्ट्रीट वेंडर्स और लघु उद्यमियों के लिए ऋण के आवेदन फार्म भरवाएं गए हैं. इसके बाद बैंक के शीर्ष प्रबंधन से बात कर उन ऋणों को स्वीकृति दिलवाई है. इसके साथ पशुपालकों को भी पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 1.60 लाख रुपये की ऋण देने की व्यवस्था की गई. इस राशि से पशुपालक अपने पशुओं के लिए आवश्यक इंतजाम करते हुए अपने काम को विस्तार दे पाएंगे. 

इन्हीं पशुपालकों और स्ट्रीट वेंडर्स व लघु उद्यमियों को ऋण वितरण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निर्मला सीतारमण रविवार तड़के दुरंतो एक्सप्रेस से कोटा पहुंचेंगी. वे सुबह 10 बजे जवाहर नगर स्थित सम्मुन्नत सभागार में कोचिंग विद्यार्थियों से संवाद करेंगी. इसके बाद सुबह 11 बजे दशहरा मैदान में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी. वे शाम 4.30 बजे सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस से दिल्ली लौट जाएंगी.

ये भी पढ़ें :- Rajasthan Politics: सियासी खींचतान के बीच पायलट खेमे के MLA के घर पहुंचे CM गहलोत और कई मंत्री, शुरू हुईं सियासी चर्चाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget