एक्सप्लोरर

Father's Day 2024: गुल्लक में बचत के रुपये से करवाई 14 बच्चियों की शादी, पिता बनकर करते हैं कन्यादान

Happy Father's Day: भरतपुर के पुष्कर सिंह की जमकर सराहना हो रही है. पुष्कर सिंह ने दादी के कहने पर गरीब बच्चियों की शादी कराने का बीड़ा उठाया. अब तक उन्होंने 14 बच्चियों का घर बसा दिया है.

Rajasthan News: भरतपुर के 49 वर्षीय पुष्कर सिंह की चारों तरफ चर्चा हो रही है. पुष्कर सिंह गुल्लक के पैसे से हर साल गरीब लड़की का हाथ पीला करते हैं. अब तक उन्होंने 14 गरीब बच्चियों की शादी कराई है. पति के काम में पत्नी का भी सहयोग मिलता है. नदिया मोहल्ला के रहने वाले पुष्कर सिंह बताते हैं कि 2009 से गरीब बच्चियों की शादी का बीड़ा उठाया था. खुद के खर्च से अब तक 14 बच्चियों का हाथ पीले कर चुके हैं. पुष्कर सिंह दुकान चलाकर और पटाखे बेच कर परिवार की जिम्मेदारी संभालते हैं.

परिवार में पत्नी और दो बेटी हैं. पति के काम में पत्नी भी हाथ बंटाती हैं. उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ बेटियां भी गुल्लक में रोजाना बचत का हिस्सा डालती हैं. सभी के गुल्लक अलग-अलग हैं. एक साल बाद गुल्लक में सभी की बचत के रुपये निकालकर गरीब लड़की की शादी पर खर्च करते हैं. पुष्कर सिंह के दादा और दादी स्वतंत्रता सेनानी थे. दादी ने पोते से सक्षम होने पर एक गरीब बच्ची की शादी कराने का वादा लिया था. पुष्कर सिंह ने दादी से किये वादे को निभाने का संकल्प लिया.


Father's Day 2024: गुल्लक में बचत के रुपये से करवाई 14 बच्चियों की शादी, पिता बनकर करते हैं कन्यादान

खुद के खर्च से गरीब बच्ची का हाथ पीला करते हैं

वादे को आज तक निभाते चले आ रहे हैं. उन्होंने खुद के खर्च से गरीब बेटी की शादी का बीड़ा उठाया. शादी में दुल्हन को घरेलू सामान दिया जाता है. वर या वधु पक्ष से एक रुपये लिये बिना गरीब बच्ची का हाथ पीला किया जाता है. पुष्कर सिंह कन्या और वर पक्ष के लोगों को दावत भी देते हैं. मेहमानों की आवभगत में कमी नहीं छोड़ी जाती है. दुल्हन को नाक कान के गहने भी दिये जाते हैं. शादी की रस्म पूरी होने के बाद दंपति वर और वधु को सुखमय जीवन का आशीर्वाद देता है. 

Jodhpur News: बढ़ती कीमत के बीच प्याज से भरा ट्रक गायब, व्यापारी ने ड्राइवर के खिलाफ किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget