एक्सप्लोरर

Jodhpur News: बढ़ती कीमत के बीच प्याज से भरा ट्रक गायब, व्यापारी ने ड्राइवर के खिलाफ किया केस

Rajasthan News: ट्रक ड्राइवर नेवरा रोड के गोदाम से 13 टन प्याज भरकर निकला था. होशियारपुर मंडी में प्याज का ट्रक नहीं पहुंचने पर व्यापारी ने ड्राइवर को फोन लगाया. ट्रक ड्राइवर का फोन स्विच ऑफ मिला.

Jodhpur News: लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद खाद्य वस्तुओं का भाव बढ़ गया है. आटा, दाल, मसाला, लहसुन के साथ प्याज की बढ़ती कीमत आंसू निकाल रही है. बाजार में प्याज के भाव गिरने की उम्मीद नहीं है. यही वजह है कि अब प्याज पर चोरों की नजर पड़ गयी है.

राजस्थान में प्याज से भरे ट्रक की चोरी का मामला सामने आया है. ट्रक जोधपुर से 13 टन प्याज लेकर होशियारपुर के लिए निकला था. प्याज लेकर निकले ट्रक ड्राइवर का मोबाइल भी बंद आ रहा है. व्यापारी को अंदेशा है कि 13 टन प्याज की चोरी हो गयी है. प्याज चोरी की शिकायत व्यापारी ने मथानिया थाने में दर्ज करवाई है. 

ट्रक ड्राइवर नेवरा रोड के गोदाम से 13 टन प्याज भरकर निकला था. पंजाब के होशियारपुर तक प्याज लदा ट्रक नहीं पहुंचने पर व्यापारी ने चोरी का अंदेशा जताया है. ट्रक ड्राइवर का मोबाइल स्विच ऑफ होने से अंदेशे को बल मिल रहा है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मथानिया के ढांणा मोहल्ला निवासी गोविंद अरोड़ा की ट्रांसपोर्ट कंपनी है. उन्होंने 12 जून को नेवरा रोड से होशियारपुर के लिए ट्रक पर 13470 किलो प्याज रवाना किया. ट्रक ड्राइवर को होशियारपुर 14 जून तक पहुंचना था.

आसमान छू रहे दाम के बीच 13 टन प्याज से लदा ट्रक लापता

उन्होंने बताया कि प्याज से भरा ट्रक अभी तक होशियारपुर मंडी तक नहीं पहुंचा. मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गयी है. पुलिस की एक टीम को होशियारपुर रवाना किया गया है. उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट संचालक गोविंद अरोड़ा को ट्रक ड्राइवर का फोन 11 जून से स्विच ऑफ मिल रहा है. ट्रक मालिक दिनेश से संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला. पीड़ित व्यापारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है. 

कोटा में मेयर ने बढ़ाया कंफ्यूजन, BJP के हैं या कांग्रेस के नहीं हो पा रहा तय, न दे रहे इस्तीफा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget