एक्सप्लोरर

'लंगड़ा घोड़ा' वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी, जयपुर में दिव्यांग अधिकार संगठन ने जताई आपत्ति

Jaipur News: राहुल गांधी द्वारा 'लंगड़ा घोड़ा' शब्द के इस्तेमाल पर दिव्यांग संगठन ने आपत्ति जताई है. संगठन ने राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है वरना अदालत जाने की चेतावनी दी है.

Rahul Gandhi News: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नई मुश्किल में घिरते नज़र आ रहे हैं. राहुल गांधी द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'लंगड़ा घोड़ा' शब्द इस्तेमाल किए जाने पर राजस्थान में दिव्यांगों के संगठन ने गहरी नाराजगी जताई है.

दिव्यांग अधिकार संगठन ने कहा है कि राहुल गांधी का यह बयान दिव्यांगों की भावनाओं को आहत करने वाला और उनका मजाक उड़ाने वाला है. दिव्यांग अधिकार संगठन ने राहुल गांधी के इस बयान को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग, मुख्य दिव्यांग जन आयुक्त कार्यालय और राजस्थान पुलिस में शिकायत की है.

तीनों ही जगह शिकायत दर्ज कर राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है. दावा किया गया है कि चुनाव आयोग की नियमावली में उदाहरण देते हुए भी लंगड़े लूले, गूंगे बहरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर पाबंदी है, क्योंकि यह शब्द दिव्यांगों का मजाक उड़ाते हैं और उनका दिल दुखाते हैं.

दिव्यांग अधिकार संगठन संस्था के अध्यक्ष हेमंत गोयल का कहना है कि ऐसे में इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए. संस्था के अध्यक्ष हेमंत गोयल का कहना है कि अगर इन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और वहां इंसाफ की गुहार लगाएंगे. राहुल गांधी का यह बयान निंदनीय है और नियमों के खिलाफ़ है.

राहुल गांधी के खिलाफ भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि वह संवैधानिक पद पर हैं. अगर वह इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो इसका असर दूसरे लोगों पर भी पड़ेगा. दिव्यांग अधिकार सगठन संस्था के अध्यक्ष हेमंत गोयल के मुताबिक देश की आबादी के तीन फीसदी लोग दिव्यांगों की कैटेगरी में आते हैं. दिव्यांग शशांक का भी कहना है कि राहुल गांधी के इस बयान से उन्हें पीड़ा हुई है.

इसे भी पढ़ें: पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े पर सख्त सीएम मोहन यादव, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget