एक्सप्लोरर

Covid-19 Update: दिल्ली यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने मामले आए सामने, जानें

Covid-19 Cases: कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां जानिए पिछले 24 घंटे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश. बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कितने मामले सामने आए हैं.

Covid-19 Cases:  जानलेवा कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर देश में बढ़ने लगे हैं. इसी के साथ तीसरी लहर के आने की आशंका से लोग दहशत में हैं. दरअसल कोरोना की दूसरी लहर काफी भयावह थी. इस महामारी ने दूसरी लहर के दौरान काफी आतंक मचाया था. वहीं अब एक बार फिर मामले बढ़ने से लोग खौफजदा हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 77 हजार 516 हो गई है.चलिए जानते हैं पिछले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में कोरोना के कितने ताजा मामले सामने आए हैं.

दिल्ली में कोरोना के ताजा मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड -19 के 118 नए मामले दर्ज किए गए और इस जानलेवा संक्रमण से एक की मौत हो गई. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.19% हैं. वहीं ओमिक्रोन वैरिएंट के सात नए मामलों की भी पुष्टि हुई है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बाद, दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 64 मामले दर्ज किए गए हैं.

बिहार में कोरोना के ताजा मामले

बिहार में कोरोना वायरस (Corona virus) के पिछले 24 घंटे में 9 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बुधवार से लेकर गुरुवार तक हुई जांच के बाद रिपोर्ट में यह आंकड़े सामने आया हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, जो नए मरीज मिले हैं उनमें से पटना के चार केस हैं. सिवान, शेखपुरा, गया और औरंगाबाद से एक-एक मरीज मिले हैं. नौ नए केसों को मिलाकर अब एक्टिव मरीजों की संख्या 82 हो गई है. राज्य में 24 घंटे में 13 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. जिसके बाद कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 7 लाख 14 हजार 228 हो गया है. वहीं सूबे की रिकवरी दर 98.32 प्रतिशत है.

राजस्थान में कोरोना के मामले

राजस्थान में फिलहाल कोरोना के 39 सक्रिय मामले हैं. यहां अब तक 9 लाख 55 हजार 331 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. जिनमें से 94 लाख 61 हजार 125 ठीक हो चुके हैं. वहीं 8 हजार 961 मरीजों की अब तक मौत हुई है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो यहां कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित 4 मरीजों की पुष्टि हुई है.

मध्य प्रदेश में कोरोना के 30 नए मामले आए सामने

मध्य प्रदेश में पिछेल 24 घंटे में कोरोना के 30 मामले सामने आए हैं.कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है.

यूपी में कोरोना के 49 नए मामले आए सामने

 बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 49 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है. इसी अवधि के दौरान 12 लोगों ने कोविड-19 से जंग भी जीती है. फिलहाल प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड मामलों की संख्या 266 है. जबकि यहां अब तक 16 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना को हरा चुके हैं. राज्य के 37 जिलों में एक भी कोविड का मरीज नहीं है. वहीं बीते 24 घंटों में यहां 1 लाख 91 हजार 428 सैंपल की जांच हुई है.

ये भी पढ़ें

Consumer Protection Act: 'अगर ठगे गए हैं तो शिकायत तुरंत जिला उपभोक्ता अदालत में करें, अच्छी गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स पाना आपका अधिकार है'

MPPSC Recruitment 2021: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने 283 पदों पर निकाली भर्ती, स्टेट सर्विस एग्जाम के माध्यम से होगा चयन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget