एक्सप्लोरर

Deeg News: दाद की दवा लेने गए व्यक्ति को लगा दिया गलत इंजेक्शन, हुई मौत, डॉक्टर क्लीनिक से फरार

Rajasthan News: डीग में खुजली का इंजेक्शन लगवाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. दरअसल, डॉक्टर ने उसको गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई. वहीं डॉक्टर अपने क्लिनिक से फरार हो गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के डीग (Deeg) जिले के कामां थाना क्षेत्र में खुजली का इंजेक्शन लगवाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ कस्बे में एक डॉक्टर के पास गर्दन के पीछे दाद की दवा लेने गया था. डॉक्टर ने व्यक्ति को इंजेक्शन लगाया था. इंजेक्शन लगवाने के बाद व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ घर आ गया, लेकिन घर आते ही व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़ा. फिर उसके परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

मृतक व्यक्ति के छोटे भाई बलवीर ने बताया कि, मेरा बड़ा भाई रंजीत (उम्र 34 साल) निवासी इंद्रा कॉलोनी घर के पास ही एक डॉक्टर के पास दवा लेने गया था. रंजीत के साथ उसकी पत्नी सोनिया भी गई थी. रंजीत की गर्दन के पीछे खुजली हो रही थी. घर से 100 मीटर की दूरी पर झोलाछाप डॉक्टर भगवान सिंह का क्लिनिक है. रंजीत ने झोलाछाप डॉक्टर भगवान सिंह को अपनी समस्या के बारे में बताया. डॉक्टर ने रंजीत के एक इंजेक्शन लगा दिया. इंजेक्शन लगवाने के बाद रंजीत अपनी पत्नी सोनिया के साथ घर आ गया. 

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया गलत इंजेक्शन
मृतक व्यक्ति के छोटे भाई  ने बताया कि, घर आते ही अचानक रंजीत बेहोश होकर गिर पड़ा. उसके बेहोश होते ही परिजन तुरंत रंजीत को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं परिजनों का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर भगवान सिंह ने रंजीत के गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई. रंजीत के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद कामां थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. 

वहीं रंजीत की मौत की खबर सुनने के बाद झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लिनिक से फरार हो गया है. कामां थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि विगत मंगलवार को सूचना मिली थी की डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया. अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप कर जैसे ही परिजन रिपोर्ट देंगे तो विधिवत कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: 'दुराचारी शिक्षकों को उन्हीं की संपत्ति से करेंगे नेस्तनाबूत', भड़के मंत्री मदन दिलावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB को मिली विस्तृत जांच की मंजूरी
IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB को मिली विस्तृत जांच की मंजूरी
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget