एक्सप्लोरर

Dausa News: दौसा के सरकारी अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप- प्रसव कराने से पहले मांगा जाता है पैसा

आरोप है कि दौसा जिले के रामकरण जोशी अस्पताल में प्रसव कराने पर पैसा मांगा जाता है. पैसे देने में असमर्थता जताने पर डॉक्टर और स्टाफ महिलाओं से अभद्र व्यवहार और धमकी तक देते हैं.

Dausa News: दौसा जिले के रामकरण जोशी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं. मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र में प्रसूता महिलाओं के साथ अभद्रता की जा रही है. धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर और स्टाफ प्रसव कराने का पैसा मांगते हैं. डागोलाओ गांव निवासी राजी देवी से प्रसव के लिए लेबर रूम में दाखिल करने से पहले 500 रुपये की मांग की गई. लेकिन जब एक महिला ने पैसे देने में असमर्थता दिखाई तो उसके जांघ पर कैंची से वार कर डाला.

प्रसव कराने का सरकारी डॉक्टर मांगते हैं पैसा

गनीमत रही कि उसको कहीं कैची से कट नहीं लगा, वरना तो मामला और गंभीर हो जाता. ये हाल तब है जब फ्लैगशिप योजनाओं के दम पर राजस्थान में सरकार दोबारा वापसी का दावा कर रही है. लेकिन धरातल पर परिणाम बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला एक और महिला के साथ भी पेश आया. प्रसव के लिए बीते दिन रामकरण जोशी सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई. उससे भी प्रसव से पूर्व 1100 की मांग की गई. जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो उनके परिवार को डराया धमकाया गया. उनसे कहा गया कि अभी सब कुछ हमारे हाथ में हैं. तुम्हारे साथ कुछ भी हो सकता है. ये सारी बातें सुन परिजन डर गए और पैसा निकालकर दे दिए. उसके करीब 1 घंटे बाद सुमन मीणा को लेबर रूम से वार्ड में शिफ्ट किया गया. 

Bundi News: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर दर्जनों लोगों से 1.45 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, 10वीं फेल है मास्टरमाइंड

रामकरण जोशी अस्पताल पर पहले भी थे आरोप

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं था, इससे पूर्व भी अस्पताल में पैसे मांगने जैसी शिकायतें मिल चुकी हैं. पूर्व तत्कालीन जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा ने रामकरण जोशी अस्पताल का दौरा किया था. उस दरमियान प्रसव के लिए आई महिलाओं के परिजनों से पैसे मांगने की कई शिकायतें मिली थी. उस समय भी 6 लोगों को एपीओ किया गया था.

आलम ये है कि लोग अब प्रसव के लिए प्राइवेट अस्पतालों का रुख करने लगे हैं. मामले में रामकरण जोशी अस्पताल के पीएमओ शिवराम मीणा ने शादी में बिजी होने का हवाला दिया है. उनका कहना है कि प्रकरण का पूरी तरह पता नहीं है. कल अस्पताल में ड्यूटी के दौरान मालूम कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. राजस्थान सरकार में चिकित्सा मंत्री खुद दौसा जिले के लालसोट विधानसभा से विधायक हैं. परसादी लाल मीणा चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने में लगे हैं, लेकिन जमीन पर तस्वीर कुछ और है.

Rajasthan News: बावड़ियों का रिनोवेशन कर पर्यटन से जोड़ने की कवायद, जानिए गहलोत सरकार का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget