एक्सप्लोरर

Bundi News: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर दर्जनों लोगों से 1.45 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़, 10वीं फेल है मास्टरमाइंड

मनोज पटेल सहित कुछ आरोपियों ने फर्जी बिटकॉइन कंपनी (Fake Bitcoin Company) खोली और लोगों से करोड़ों रुपए का निवेश कराया. निवेशकों को कुछ समय तक पैसे दिए गए. इस दौरान मनोज और रामकिशन भड़ाना फरार हो गए.

Bundi News: बूंदी में कोतवाली थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी (Cheating Case) का भंडाफोड़ किया है. 2020 में एक दर्जन भर लोगों को डबल मुनाफा का लालच देकर ठगी की वारदात हुई थी. पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज पटेल को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले एक आरोपी रामकिशन भढ़ाना गिरफ्तार किया जा चुका है और मुख्य आरोपी मनोज पटेल फरार चल रहा था.

फर्जी बिटकॉइन कंपनी खोलकर कराया निवेश

आरोपी ने 260 दिन में रुपए डबल करने का लालच दिया था. पुलिस ने बताया कि राजस्थान के अलावा, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र में भी आरोपी पर मुकदमे हैं. गिरफ्तारी के बाद से ही अलग-अलग जगहों की पुलिस दर्ज मुकदमों के तहत प्रोडक्शन पर ले रही है. थाना अधिकारी सहदेव मीणा ने बताया कि मनोज पटेल सहित कुछ आरोपियों ने फर्जी बिटकॉइन कंपनी (Fake Bitcoin Company) खोली और लोगों से करोड़ों रुपए का निवेश कराया. निवेशकों को कुछ समय तक पैसे दिए गए. इस दौरान मनोज और रामकिशन भड़ाना फरार हो गए.

भढ़ाना और पटेल के खिलाफ बूंदी में 1.45 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. फरवरी 2020 में कोर्ट में इस्तगासा के जरिए कन्हैया सैनी, अंकुर शर्मा, लक्ष्मीनारायण, पप्पू लाल माली, चंद्र प्रकाश सैनी, ऐश्वर्या चौहान, मुकेश सैनी, नंदराज गुर्जर, रामलाल गुर्जर, विनय कुमार सैनी ने डिजिटल योजना में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर लूट का आरोप लगाया था. 2.40 लाख रुपए के निवेश पर रोजाना 25 फीसदी रिटर्न के झांसे में निवेशक आ गए थे. सभी लोगों ने लालच में आकर 1.45 करोड़ जमा करवा दिये. बाद में आरोपी फरार हो गए.  

Rajasthan News: बावड़ियों का रिनोवेशन कर पर्यटन से जोड़ने की कवायद, जानिए गहलोत सरकार का प्लान

डिजिटल इंडिया का नारा देकर करोड़ों की ठगी

10वीं फेल आरोपी मनोज पटेल निवासी जोधपुर डिजिटल इंडिया का नारा देकर लोगों को बेवकूफ बनाता था. ठगी के काम में बूंदी का रामकिशन भड़ाना, मनोज शर्मा शामिल हैं. रामकिशन भड़ाना पूर्व में जेल जा चुका है. ठगी के लिए पूरा चैन सिस्टम बना रखा था. रिकॉर्ड से बचने के लिए सभी आरोपी रकम को नकद में लेते थे. ठगी का शिकार हुए नाम मात्र लोगों ने पुलिस से गुहाई लगाई थी.

लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और परत दर परत मामला मास्टरमाइंड तक पहुंच गया. कोतवाल सहदेव मीणा ने बताया कि आरोपी मनोज पटेल अंतरराज्यीय बदमाश है. सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड रख रौब झाड़ता था. विरोधी को मनोज बॉडीगार्ड से रौब झाड़ कर मौके से भगा देता. लोगों को ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने यूनिटी बनाई और इस्तगासे के जरिये कोर्ट में मामला दर्ज करवाया. अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जल्द और खुलासे होंगे.

Sarkari Naukari: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का मौका, जानें सैलरी और आवेदन का तरीका
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget