एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बावड़ियों का रिनोवेशन कर पर्यटन से जोड़ने की कवायद, जानिए गहलोत सरकार का प्लान

राजस्थान में उपेक्षा का शिकार कुएं और बावड़ियों के दिन फिरेंगे. अस्तित्व बनाए रखने के लिए राजस्थान सरकार ने एक प्लान बनाया है. प्लान के तहत बावड़ियों का रिनोवेशन कर पर्यटन से जोड़ा जाएगा.

Rajasthan News: राजस्थान को कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है. प्रदेश के कई इलाकों की आज भी कुएं और बावड़ियों से पहचान होती है. अस्तित्व बनाए रखने के लिए राजस्थान सरकार ने एक प्लान बनाया है. प्लान के तहत बावड़ियों का रिनोवेशन कर पर्यटन से जोड़ा जाएगा. हाल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा करते हुए बावड़ियों के लिए अलग से फंड जारी किया है. अस्तित्व खो चुकी प्रदेश भर के सभी जिलों की बावड़ियों को चिह्नितत कर लिया गया है. आने वाले दिनों में फंड का इस्तेमाल करते हुए बावड़ियों का जीर्णोद्वार कर हेरिटेज लुक दिया जायेगा. 

बावड़ियों के आ रहे अच्छे दिन

बावड़ियों के लिए देश में पहचान बना चुके राजस्थान में ऐतिहासिक बावड़ियों का कायाकल्प होगा. वर्तमान में कई बावड़ियों को विकसित करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में बूंदी की अभयनाथ, नागर-सागर कुण्ड, भावल्दी, मीरा गेट, मालन मासी, शुक्ल बावड़ी, बोहरा जी का कुंड, मनोहर बावड़ी, क्लब बावड़ी, अनारकली की बावड़ी और पुलिस लाइन की बावड़ी का जीर्णोद्वार करने की घोषणा की है. इसके अलावा कोटा, दौसा, जयपुर, टोंक की भूल-भूलैया बावड़ी, हाड़ी रानी की बावड़ी, टोंक शहर की सुनहरी कोठी में भी ऐतिहासिक बावड़ियो को विकसित किया जाएगा. सभी बावड़ियों के रिनोवेशन पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

Sarkari Naukari: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का मौका, जानें सैलरी और आवेदन का तरीका

धरोहर संरक्षण की सराकरी मंशा

राजस्थान के कई जिलों में आज भी कई ऐसी ऐतिहासिक धरोहरें हैं, जिनको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर जिले को पर्यटन नगरी की पहचान दिलाई जा सकती है. राजस्थान में बड़ी तादात देशी विदेशी पर्यटकों की आती है और कुंड-बावड़ियों को देखकर विरासत की तारीफ किये बगैर नहीं रहते. पूरे प्रदेश भर में सरकार ने पर्यटन विभाग के माध्यम से सर्वे करवाकर जीण शीर्ण हो चुकी बावड़ियों के प्रस्ताव मांगे थे. प्रस्ताव मिलते ही फरवरी में सीएम अशोक गहलोत ने बावड़ियों का रिनोवेशन कर हेरिटेज लुक देने के लिए 20 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी. बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी कर ली है.

पर्यटन विभाग के उप निदेशक मधुसूदन सिंह चारण ने बताया कि अगले सप्ताह आर्कियोलॉजी विभाग के अधिकारी राजस्थान पर आएंगे. हेरिटेज लुक देने के लिए बावड़ियों को चिह्नित किया जाएगा. उसके बाद रिनोवेशन करने का काम शुरू करवा दिया जाएगा. सरकार ने अस्तित्व खो चुकी बावड़ियों को चिह्नित करवाया है. पर्यटकों का बावड़ियों के प्रति कोई खास ध्यान नहीं है. अब पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है. बाकी बावड़ियों की तरह हेरिटेज लुक देकर विश्व मानचित्र पर लाया जा सकेगा. 

भले ही वर्तमान में नदी-तालाबों से पानी की प्यास बुझाई जा रही हो लेकिन राजस्थान में प्राचीन समय से कुंड, बावडिया ही आमजन की प्यास बुझाती थी. आमजन बावड़ियों से पानी भरकर लेकर आते थे. धीरे धीरे उपेक्षा का शिकार होने से पानी का स्त्रोत घटने लगा और बावड़ियां आज सूखी हुई पड़ी हुई हैं. हालांकि कुछ बावड़ियां ऐसी भी जो बारिश के समय लबालब हो जाती है और साल भर पानी भरा रहता है.

Rajasthan News: सीएम गहलोत बोले- धर्म के नाम पर उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकारों को निर्देश दें पीएम मोदी
  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget