एक्सप्लोरर

जयपुर का पीयूष सिंह कैसे बना मोहम्मद अली? परिवार को बेचना पड़ा मकान, आगरा धर्मांतरण केस में बड़ा अपडेट

Conversion Racket: आगरा धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार पीयूष सिंह पंवार उर्फ मोहम्मद अली को खुद हनी ट्रैप का शिकार हुआ था और एक मुस्लिम लड़की के लिए इस्लाम धर्म को अपना लिया.

आगरा के चर्चित धर्मांतरण केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया पीयूष सिंह पंवार उर्फ मोहम्मद अली खुद भी हनी ट्रैप का शिकार हुआ था. एक मुस्लिम लड़की की वजह से पीयूष के धर्म परिवर्तन करने के बाद उसके परिवार वालों को इतनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा कि उन्होंने पुराने मकान को साल भर पहले बेच दिया और शहर से दूर जाकर चुपचाप कहीं और बस गए हैं. 

पीयूष उर्फ मोहम्मद अली खुद
परिवार ने पुराने मोहल्ले के लोगों से सभी संपर्क खत्म कर दिया है. इस्लाम धर्म अपनाने के बाद पीयूष उर्फ मोहम्मद अली खुद भी धर्मांतरण गैंग से जुड़ गया था और पैसे लेकर काम करता था. पीयूष की गिरफ्तारी के बाद से उसके परिवार में मातम का माहौल है. परिवार फ़िलहाल मीडिया में कैमरे के सामने आने से बच रहा है. 

तकरीबन 25 साल का पीयूष सिंह पंवार जयपुर शहर के हसनपुर मोहल्ले में परिवार के साथ रहता था. उसके पिता अनूप मीडिया कर्मी हैं और एक अखबार में काम करते हैं. अनूप और उनके भाई का परिवार जयपुर शहर के हसनपुरा में लंबे अरसे से रह रहा था. उनके दो बेटों में बड़ा पीयूष सिंह पंवार जयपुर के ही एक संस्थान से बीसीए की पढ़ाई कर रहा था.

सना नाम की मुस्लिम लड़की के संपर्क में आया

पढ़ाई के दौरान ही वह राजस्थान के टोंक जिले की सना नाम की मुस्लिम लड़की के संपर्क में आया और उसे दिल दे बैठा. पीयूष ने सना के सामने शादी का ऑफर रखा तो उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपनाने की शर्त रख दी. सना ने ही उसे दिल्ली समेत अलग-अलग जगह पर भेजा. उसका धर्म परिवर्तन कराया. पीयूष ने अलग-अलग जगहों पर जाकर इस्लाम धर्म के बारे में जानकारी ली. इबादत करने लगा और पीयूष सिंह पंवार से मोहम्मद अली बन गया. 

इस्लाम धर्म अपनाने के बाद पीयूष वापस लौटा तो सना ने उससे निकाह करने से मना कर दिया. उसने बताया कि उसका रिश्ता कहीं और तय हो गया है और वह शादी नहीं कर सकती. इसी दौरान वह धर्मांतरण गैंग के संपर्क में आया. गैंग के लोगों ने उसकी शादी बरेली की एक मुस्लिम युवती से करा दी. 

धर्म परिवर्तन करने पर उसके परिवार में जमकर कोहराम मचा. मां ने रो रो कर समझाने की बहुत कोशिश की तो पिता अनूप ने नाराज होकर उससे बातचीत तक बंद कर दी, लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ ही दिनों में वह गोवा की आयशा के संपर्क में आ गया.

काम के बदले आयशा उसे ऑनलाइन भेजती थी पैसे 

आयशा ने उसे राजस्थान में धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों के डॉक्यूमेंट तैयार करने और अखबारों में विज्ञापन छपवाकर नोटिफिकेशन कराने का जिम्मा सौंपा. काम के बदले आयशा उसे ऑनलाइन पैसे भेजती थी. धर्म परिवर्तन करने और गैंग से जुड़ने के बाद पीयूष सिंह पंवार उर्फ मोहम्मद अली ने लंबी दाढ़ी रख ली. कुर्ता पजामा पहनना शुरू कर दिया और पांच वक्त की नमाज व इबादत करने लगा. धर्म परिवर्तन करने के बाद उसने MCA में एडमिशन नहीं लिया और आगे की पढ़ाई भी छोड़ दी.

परिवार को बेचना पड़ गया पुराना मकान

पीयूष का परिवार जयपुर में जिस इलाके में रहता था, वहां आसपास ज्यादातर मुस्लिम परिवार के लोग रहते थे. पीयूष के धर्म परिवर्तन की वजह से वह परिवार वालों का अक्सर मजाक उड़ाते थे. इससे आहत होकर पीयूष के पिता अनूप सिंह पंवार ने करीब साल भर पहले उस मकान को बेच दिया. वह शहर से दूर कहीं जाकर बस गए. पड़ोस के लोग उनसे संपर्क ना करें और पीयूष को लेकर कोई बातचीत ना करें, इस वजह से उन्होंने पुराने मोहल्ले के लोगों से पूरी तरह नाता तोड़ लिया. 

पीयूष की गिरफ्तारी के बाद से उसका परिवार एक बार फिर सदमे में है. मां का रो-रो कर बुरा हाल है. पिता अनूप को इतना सदमा पहुंचा है कि वह मीडिया के सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. पीयूष का परिवार जिस मकान में रहता था, उसे एक शख्स ने खरीदा है. इस मकान के आसपास रहने वाले लोग कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

पीयूष के परिवार से खरीदे गए मकान को डिमालिश कर दिया गया है और उसे नए सिरे से तैयार कर रहे हैं. मामले की जांच कर रही आगरा पुलिस अब राजस्थान में उस काजी की तलाश कर रही है जो धर्मांतरण करने वाले जोड़ों का निकाह कराता था. पता चला है कि वह भरतपुर जिले का रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: माउंट आबू की होटल के रिसेप्शन में पहुंचा भालू और फिर..., पूरी घटना CCTV में कैद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget