एक्सप्लोरर

Rajasthan: ड्राइवर के लापता होने के मामले में घिरे MLA विजयपाल मिर्धा तो दी सफाई, 'दोषी साबित हुआ तो...'

Rajasthan News: विधायक विजयपाल मिर्धा का कहना है कि जो लोग घोटाले के दोषी हैं वे उनपर उनके ड्राइवर के गायब होने का आरोप लगा रहे हैं. मिर्धा ने कहा कि उन्होंने खुद इस मामले में रिपोर्ट लिखवाई है.

Rajasthan Politics News: कांग्रेस विधायक विजयपाल मिर्धा (Vijaypal Mirdha) ने ड्राइवर के लापता होने के मामले में सफाई दी है. उनका कहना है कि जिनके खुद के घर शीशे के हैं वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते. विधायक का ड्राइवर ताराचंद पिछले 11 महीने से राजस्थान (Rajasthan) के डेगाना से गायब है. मिर्धा से सोशल मीडिया पर विपक्षी सवाल कर रहे हैं. वहीं, अब विधायक मिर्धा का कहना है कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है. 

डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा के ड्राइवर ताराचंद के गायब होने के मामले में जांच चल रही है. मूंडवा के सीईओ धन्नाराम ने बताया कि नागौर के डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा का ड्राइवर ताराचंद पिछले साल 10 मई से लापता है. हालांकि ड्राइवर ताराचंद की इस दौरान लोकेशन तलाश की गई थी तो 12 मई की रात दिल्ली, 13 मई को सीकर जिले के रींगस और 14 मई को कोटा-सवाई माधोपुर में मिली थी.  इस मामले में ड्राइवर ताराचंद के पिता देवाराम ने 14 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

मेरा स्टाफ बाहर जाकर गायब हो जाता है तो मेरा क्या दोष- मिर्धा
 डेगाना सहित आसपास के क्षेत्र में सुगबुगाहट के बाद अब विधायक ने ट्वीट कर 16 अप्रैल को अपनी सफाई दी हैं. उन्होंने कहा, 'आप सबसे अनुरोध है कि ऐसे लोग अब खुद जवाब दें. मेरे ड्राइवर की गुमशुदगी की रिपोर्ट मैंने खुद उसके पिताजी के द्वारा करवाई थी. उसको ढूंढने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है. पिछले 11 महीने से समय-समय पर पुलिस से इस संबंध में जानकारी भी लेता रहता हूं. उसकी जांच सीबीआई से भी करवा सकते हैं. अगर मैं दोषी साबित होता हूं तो आज के बाद कभी चुनाव नहीं लडूंगा यह मेरा आप सब से वादा है. मेरे यहां पर 200 का स्टाफ हैं. अगर कोई कहीं जाता है और वह गायब हो जाता है तो उसकी मेरी जिम्मेदारी नहीं है इसमें मेरा क्या दोष हैं.'

घोटाले के दोषी मुझपर आरोप लगा रहे- मिर्धा
डेगाना कांग्रेस विधायक विजयपाल मिर्धा ने आगे कहा, 'मुझ पर इस तरह का कीचड़ उछालने वाले खुद घोटाले के दोषी साबित हो चुके हैं और अपनी राजनीतिक पहचान का दुरुपयोग करते हुए बाहर खुले घूम रहे हैं. इनके लिए राजनीति का मतलब सिर्फ शासन करना और जनता के पैसों से अपनी तिजोरी भरना है. जो खुद दोषी हैं वह मुझ पर कीचड़ उछाल रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते.'

ये भी पढ़ें-

Watch: राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की चुनौती- 'अगर मां का दूध पिया है तो पायलट साहब पर कार्रवाई करके बताओ'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget