एक्सप्लोरर

इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. ऐसे में अब उनकी मुश्किलें और भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. FRRO ने शो कोज नोटिस भेजा है और उनसे जवाब मांगा गया है.

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद अभिनेता काफी विवादों में आ चुके हैं. इस पर राजनीतिक प्रक्रिया तक आ रही हैं कि उन्हें अमेरिका का नागरिक होने के नाते वहां वापस भेज दिया जाए. इसी बीच अब इमरान खान को मुंबई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने एक और नोटिस भेजा है.

दरअसल, फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने इमरान खान को शो कोज नोटिस जारी किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि उनकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं. इसमें उनसे सवाल किया गया है कि क्यों उनका OCI कार्ड ना कैंसिल किया जाए. 

इमरान खान से 15 दिनों में मांगा गया जवाब

सूत्रों के अनुसार, फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आपका OCI कार्ड क्यों ना कैंसल किया जाए. सूत्रों ने दावा किया कि इस संदर्भ में FRRO ने इमरान खान से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है. जवाब आने के बाद FRRO निर्णय लेगी कि OCI कैंसिल किया जाए या नहीं.

यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

आपको बता दें की इमरान खान ने अगस्त क्रांति मैदान के पास एंटी CEC प्रोटेस्ट में भाग लिया था. जिसके बाद उन्हें हिरासत में भी लिया गया था. इसके बाद विवाद काफी गहरा गया था और उन्हें भारत छोड़ने का नोटिस भी दिया गया है. उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने को कहा गया है.

इमरान खान कोर्ट में चैलेंज करेंगे नोटिस

गौरतलब है कि इमरान खान ने मुंबई पुलिस के 'लीव नोटिस' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है. उन पर सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने की वजह से 'फॉरेनर्स एक्ट' का उल्लंघन करने के आरोप है, जिसके बाद खबर सामने आई थी कि एक्टर बॉम्बे हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने MZM लीगल एलएलपी को अपना कानूनी सलाहकार भी नियुक्त किया है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामन नहीं आया है.

इसके साथ ही इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने को लेकर साफ किया था कि वो किसी पार्टी को रिप्रेजेंट करने के लिए नहीं आए हैं. उन्होंने कहा था कि वो केवल एक नागरिक होने के नाते वहां पहुंचे थे. इंसानियत की वजह से वहां गए थे. हालांकि, जब उन्हें डिटेन किया गया था तो वहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक्टर ने जेल जाने की बात कही थी.

Input By : सूरज ओझा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की पोस्ट कोविड फिल्मों ने रचा इतिहास, 3500 करोड़ पार पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget