एक्सप्लोरर

Watch: राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की चुनौती- 'अगर मां का दूध पिया है तो पायलट साहब पर कार्रवाई करके बताओ'

Rajendra Gudha on Sachin Pilot: राजस्थान के झुंझुनू में सचिन पायलट के साथ राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी पहुंचे थे, जहां जनसंबोधन में उन्होंने कह दिया, 'पायलट साहब आप चिंता मत करना, नौजवान आपके पीछे खड़ा है.'

Rajendra Gudha on Sachin Pilot: सचिन पायलट के अनशन के बाद से ही राजस्थान कांग्रेस में माहौल और भी गर्म हो गया. राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में फिर उथल-पुथल मच गई है. इतना ही नहीं, गहलोत और पायलट गुट फिर एक दूसरे पर हमलावर होते दिख रहे हैं. इसी बीच राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का एक ऐसा बयान सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है. 

दरअसल, राजस्थान के झुंझुनू में सचिन पायलट के साथ राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी पहुंचे थे, जहां जनसंबोधन में उन्होंने कह दिया, 'अगर मां का दूध पिया है तो पायलट साहब पर कार्रवाई करके बताओ.' राजेंद्र गुढ़ा कहते सुनाई दिए, 'पायलट साहब आप चिंता मत करना, मैं आपको बताना चाहता हूं कि राजस्थान के सभी धर्म-जाति और बिरादरी का नौजवान आपके पीछे खड़ा है. मैं चुनौती देना चाहता हूं कि अगर मां का दूध पिया है तो पायलट साहब पर अनुशासन की कार्रवाई कर के बताओ.'

इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, देखें-

अनशन मामले में सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई की बात
यहां मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा सचिन पायलट के खिलाफ जिस कार्रवाई की बात कर रहे हैं, वह पायलट के अनशन को लेकर है. हाल ही में सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे सरकार में कथित भ्रष्टाचार मामले का विरोध करते हुए अनशन किया था, जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान द्वारा उनके ऊपर कार्रवाई की बात कही जा रही थी. हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं है. 

वहीं, सचिन पायलट ने जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि जब वसुंधरा राजे का कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे, तब कांग्रेस विपक्षी पार्टी थी. लेकिन अब कांग्रेस की सरकार बने चार साल हो गए हैं और भ्रष्टाचार की जांच नहीं की गई. इसको लेकर सचिन पायलट ने खुद कई चिट्ठियां लिखीं, लेकिन किसी ने उनपर संज्ञान नहीं लिया. उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच होनी चाहिए, ताकि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क न हो.'

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: सचिन पायलट ने बताई अनशन की वजह, कहा- 'मैंने बहुत चिट्ठियां लिखीं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget