एक्सप्लोरर

राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस-बीजेपी में उम्मीदवारों पर माथापच्ची जारी, सचिन पायलट की होने वाली है अहम भूमिका

Rajasthan By-Election 2024: राजस्थान में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस-बीजेपी में टिकट को लेकर रस्साकशी तेज हो गई है. देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी किसपर भरोसा जताती है.

Rajasthan Bypoll Election 2024: राजस्थान के 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है. इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस पुरजोर तैयारियों में लगी हुई हैं. चुनावी घमासान के बीच सबसे रोचक बात यह है कि टिकट के लिए उम्मीदवारों की लंबी लिस्ट तैयार हो चुकी है. 

हालांकि, दोनों दलों में अभी तक प्रत्याशी के नाम कोई खास सहमति नहीं बनी है. कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए जातिगत समीकरण को साधने पर ध्यान दे रही है, दूसरी तरफ बीजेपी सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट पर जोर दे रही है. 

कांग्रेस-बीजेपी के नेता लगा रहे दिल्ली का चक्कर
इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि पांच सीटें ऐसी हैं जहां पर सिर्फ इंडिया गठबंधन के विधायक सांसद बने हैं. इसलिए उन सीटों पर बीजेपी पूरा दम लगा रही है. कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता जयपुर से दिल्ली का सफर कर रहे हैं. सूत्र बता रहे हैं कि अभी किसी को हरी झंडी नहीं मिली है.

कांग्रेस में पायलट की भूमिका अहम
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के तीन समर्थक विधायक सांसद बने हैं. इसलिए उन तीनों सीटों पर सचिन पायलट ही टिकट देने में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे. झुंझुनूं, देवली-उनियारा और दौसा के विधायक सांसद बने हैं. इन सांसदों की इच्छा है उनके परिवार से किसी को टिकट दिया जाए. 

सांसदों की मांग पर सचिन पायलट पूरी तरह से सहमत नहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन सीटों पर अभी सिर्फ लोगों से फीडबैक लिया जा रहा है. सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी में कुछ नामों पर सहमति भी बन चुकी है. बस चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार है.

बीजेपी में क्या है तैयारी?
सलूंबर विधानसभा सीट को छोड़कर सभी सीटों पर बीजेपी को प्रत्याशी के नाम पर बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है. क्योंकि, सलूम्बर सीट पर सहानभूति के सहारे ही बीजेपी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. 

प्रदेश की बाकी पांच सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी की तरफ से कई नाम दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं. इन छह सीटों में दो सुरक्षित हैं. 

बाकी दो जाट, एक गुर्जर और एक मीणा बाहुल्य हैं. इसलिए इन सीटों पर बीजेपी दूसरी रणनीति के तहत चुनाव में जाना चाह रही है. इन सीटों पर बीजेपी पिछला चुनाव हार गई थी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में हेरिटेज नगर निगम की मेयर की कुर्सी 'हिली'? BJP ज्वाइन करना चाहती थीं, नहीं हुई एंट्री

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 साल 10 माह की उम्र में अजमेर के प्रांश का कमाल, 3 किलो वजन के साथ स्कैट्स से बनाया रिकॉर्ड
2 साल 10 माह की उम्र में अजमेर के प्रांश का कमाल, 3 किलो वजन के साथ स्कैट्स से बनाया रिकॉर्ड
जयपुर: बॉयफ्रेंड को किया ये आखिरी मैसेज, MBA छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा
जयपुर: बॉयफ्रेंड को किया ये आखिरी मैसेज, MBA छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा
झुंझुनूं में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत के बाद बवाल, CM भजनलाल ने दिए जांच के आदेश
झुंझुनूं में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत के बाद बवाल, CM भजनलाल ने दिए जांच के आदेश
जयपुर: MBA छात्रा की मौत में यूनिवर्सिटी और कंपनी अधिकारी पर FIR, ब्लैकमेल का आरोप
जयपुर: MBA छात्रा की मौत में यूनिवर्सिटी और कंपनी अधिकारी पर FIR, ब्लैकमेल का आरोप

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget