एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के सबसे पिछड़ा था कोटड़ा, कलेक्टर ने सुविधाएं दी तो सीएम से मिला अवॉर्ड

Udaipur News:कोटड़ा ब्लॉक में 2814 व्यक्तियों को पेंशन सुविधा देते हुए 217 वंचित व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र और 27 को सिलिकोसिस प्रमाण पत्र जारी कर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.

Udaipur News: उदयपुर के जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा के नवाचार  'मिशन कोटड़ा' का  गुरुवार को समूचे राजस्थान में डंका बजा. कलेक्टर मीणा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार (CM Excellence Award) से सम्मानित किया. कलेक्टर को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.

इतना पढ़ने के बाद अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर 'मिशन कोटड़ा' है क्या.आपको बता दें कि कोटड़ा सबसे सुदूर जनजाति क्षेत्र है.यह एक ऐसा क्षेत्र ऐसा है, जहां कोई अधिकारी पोस्टिंग नहीं चाहता है.यहां तक कि कई कलेक्टर हुए जो यहां अपना पूरा कार्यकाल निकाल लेते हैं लेकिन एक भी बार कोटड़ा नहीं जाते हैं. ऐसे में कलेक्टर ताराचंद मीणा ने अभियान चलाया. वहां पहुंचे और कई बार कोटड़ा में बैठकें लीं. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कुछ दिया कोटड़ा को जिससे उन्हें सरकार ने सम्मानित किा मिला अवॉर्ड.

यह है मिशन कोटड़ा जिसके लिए मिला सम्मान :

उदयपुर जिले के आदिवासी ब्लॉक कोटड़ा के अभावों को दूर करने और आमजन में जागरूकता पैदा कर सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने मिशन कोटड़ा आरंभ किया है. शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, रोजगार, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण, परिवहन, कृषि और वन उत्पादों का विपणन,सिंचाई इत्यादि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं हैं. मिशन के तहत गांव-गांव में शिविर लगाकर ब्लॉक में छूटे हुए 1096 परिवारों के 2016 बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ा गया है. 

कोटड़ा ब्लॉक में 2814 व्यक्तियों को पेंशन सुविधा देते हुए 217 वंचित व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र और 27 को सिलिकोसिस प्रमाण पत्र जारी कर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है.सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निर्बाध इंटरनेट सेवा पहुंचाने के लिए गुजरात राज्य से रिंग कनेक्टिविटी दी गई है.बेहतर नेटवर्क के लिए बीएसएनएल के कुल 103 टावर्स की स्थापना की स्वीकृति दी गई. इसके अलावा 47 नए टावर्स के लिए भूमि का भी आवंटन किया गया है.आवागमन की सुविधा के लिए रोड़वेज की 5 बसें शुरू की गई हैं. आदिवासी कृषकों को उपज का पूरा दाम दिलाने के लिए कृषि उपज मंडी की शुरूआत भी हुई.

मिशन कोटड़ा में रखा सबका सम्मान

इसके अलावा पशुपालकों के लिए 10 डेयरी बूथ स्थापित किए गए हैं. औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए भूमि का आवंटन किया गया है. सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी 50 किमी सड़क का डामरीकरण करवाया गया है. कोटड़ा क्षेत्र के सबसे पिछड़े राजस्व गांवों में घर-घर तक प्रशासन और ई-गवर्नेंस पहुंचाने के लिए गतिमान प्रशासन की दो बसों से योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: सियासी हलचल के बीच किरोड़ी लाल मीणा की सचिन पायलट से मुलाकात! क्या हैं इसके राजनीतिक मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget