एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत को चुनौती! ओपन फोरम में बहस के लिए तैयार CM भजनलाल शर्मा, बोले- 'सरकार जादूगरी से नहीं...'

Rajasthan Politics: सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. जयपुर में सीएम ने बिना नाम लिए गहलोत पर ‘जादूगरी’ और ‘हाथ की सफाई’ करने वाला बोला.

CM Bhajan Lal Sharma on Ashok Gehlot: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों सियासी जंग और बयानबाजी चरम पर है. मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रही जुबानी जंग अब और तीखी होती जा रही है. शनिवार (28 जून) को जयपुर के जवाहर नगर स्थित महेश्वरी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिना नाम लिए अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने अपने भाषण में तंज कसते हुए कहा कि 'हाथ की सफाई और जादूगरी करने वालों' को मेहनत और ईमानदारी से की गई सेवा का फर्क समझना चाहिए. उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम कर रही है. सरकार का हर मंत्री, विधायक और सांसद समर्पित भाव से जनता के लिए कार्य कर रहा है.'

सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि 'हमारी डेढ़ साल की सरकार ने वह काम कर दिखाया है, जो पिछली सरकार 5 साल में नहीं कर पाई.' उन्होंने कहा कि जब मैं यह बात कहता हूं, तो विपक्ष के नेताओं को इससे दिक्कत होती है, जबकि सच्चाई यही है. उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती भी दी कि अगर उनके पास कोई आंकड़ा है, तो वह ओपन फोरम में आकर बहस करें.

अशोक गहलोत का नाम लिए बिना बोला हमला

सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लिए बिना उन्हें 'जादूगरी और हाथ की सफाई करने वाला' कहा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार चलाना कोई जादू नहीं बल्कि जनसेवा और पारदर्शिता से जुड़ा काम है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'जिन्हें हाथ की सफाई की आदत है, उन्हें हमारी मेहनत समझ नहीं आती.'

गौरतलब है कि दो दिन पहले भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए एक मुहावरा भी बोला था, “जाके पीर ना फटे बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई.” इस बयान से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई थी. वहीं, गहलोत ने भी पलटवार करते हुए सीएम की कुर्सी को लेकर बीजेपी के अंदर ही साजिश की बात कही थी.

सीएम भजनलाल शर्मा के इस तीखे बयानों को लेकर राजस्थान की राजनीति में खलबली मची हुई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अशोक गहलोत भी इस पर पलटवार कर सकते हैं. हालांकि वे इन दिनों दिल्ली और बिहार के दौरे पर हैं, लेकिन जैसे ही वह लौटेंगे, प्रतिक्रिया देना तय माना जा रहा है.

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के मंच से सीएम भजनलाल शर्मा के तीखे तेवर और आत्मविश्वास ने यह साफ कर दिया कि आने वाले समय में सरकार विपक्ष को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति पर काम कर रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget