एक्सप्लोरर

Diwali: चित्तौड़गढ़ में कच्ची बस्ती में तीन दिनों तक मुफ्त मिलेगी इंदिरा रसोई की थाली, मेन्यू भी होगा खास

Diwali 2022: दिवाली पर चित्तौड़गढ़ में हर घर रोशन होगा और कच्ची बस्तियों को भी अंधेरे में रहने नहीं दिया जाएगा. कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने यूआईटी और नगर परिषद के साथ मिलकर दिवाली की विशेष तैयारी की है.

Diwali 2022: खुशी, उत्साह और उल्लास का पर्व दिवाली आनेवाला है. हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार को मनाने की तैयारी हर घर में हो रही है. घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की रंगाई-पुताई और साफ सफाई का काम तेज गति से हो रहा है. चित्तौड़गढ़ में हर घर रोशन होगा और कच्ची बस्तियों को भी अंधेरे में रहने नहीं दिया जाएगा. कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने यूआईटी और नगर परिषद के साथ मिलकर दिवाली की विशेष तैयारी की है. कच्ची बस्ती के लोगों को त्योहार की खुशियों में शामिल किया जाएगा. कच्ची बस्ती में मिठाई और पटाखे भी बांटे जाएंगे. प्रशासन और नगर परिषद ने अलग से बजट जारी किया है. 

इंदिरा रसोई भी तीन दिनों तक निशुल्क

रंगस्वामी बस्ती, हाथीभाटा, मोहिखेड़ा, झनाझरिया तालाब जैसी कच्ची बस्ती के 3000 घरों को गोद लिया गया है. अलग से 10 लाख रुपए का बजट भी तैयार किया गया है. 3 दिन तक घरों में लाइटिंग होगी, मिठाइयां और पटाखे बांटे जाएंगे. आम दिनों में 8 रुपए की मिलनेवाली इंदिरा रसोई की थाली भी मुफ्त रहेगी. इंदिरा रसोई से 3 दिन तक निशुल्क खाना मिलेगा और तीनों दिन दिपावली के उपलक्ष्य में मेन्यू भी खास रहेगा.  

निम्नवर्गीय घरों में भी की जाएगी लाइटिंग

जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि हर साल शहर के अलग-अलग भवनों और सड़कों पर साज-सज्जा और लाइटिंग की जाती है. इस बार सोचा कि सभी साथ मिलकर दिवाली मनाएं और हर घर रोशन करें. गरीब लोगों को त्योहार की खुशियों में शामिल करने के लिए पहल की गई है. निम्नवर्गीय लोगों के घरों को रोशन किया जाएगा और मिलकर दीपावली मनाई जाएगी. 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेगा. जिला प्रशासन की पहल से गरीबों को त्योहार के उत्सव में शामिल होने का सुनहरा मौका मिला है.

Bharatpur: कैलाश सत्यार्थी के आह्वान पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए निकली रैली, महिलाओं ने ली शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget