एक्सप्लोरर

Rajasthan: परफ्यूम कारोबारी निखिल गांधी देखते ही देखते बन गए 'सुंदर दुल्हन', जानिए क्या है फगड़ा घुड़ला की परंपरा?

Rajasthan Culture: फगड़ा घुड़ला मेला पिछले 55 साल से आयोजित किया जा रहा है. इस बार शोभायात्रा में 55 तरह की झांकियां शामिल हुईं, लेकिन इस बार के मेले में आकर्षण का केंद्र निखिल गांधी ही बने रहे. 

Jodhpur News: राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर की पहचान बहुत खास है. यहां का खानपान, रहन-सहन और पहनावे को राजा रजवाड़े की नगरी में संजोए रखने के लिए आज भी भीतरी शहर में मेलों का आयोजन किया जाता है.इन्हीं में से एक है गणगौर पर्व पर आयोजित होने वाला परंपरागत फगड़ा घुड़ला मेला.इसमें एक लड़का लड़की की तरह मेकअप कर दुल्हन बनता है. वो सिर पर घुड़ला रखकर रात को सड़कों पर निकलता है.मस्ती मजाक से भरा यह मेरा पूरे मारवाड़ में प्रसिद्ध है. 

निखिल ने पहने दो करोड़ के गहने

इस बार दुल्हन बनने का मौका मिला जोधपुर के रहने वाले एमबीए पास 29 साल के परफ्यूम व्यापारी निखिल गांधी को. निखिल जब दुल्हन बने तो लोग उन्हें देखते रह गए. खूबसूरत लड़की की तरह दिख रहे निखिल ने दो करोड़ रुपये की कीमत की तीन किलो ज्वेलरी पहनी थी. जब वे शहर में निकले, तो सबकी नजरें उन पर टिकी हुई थीं. फगड़ा घुड़ला मेला पिछले 55 साल से आयोजित किया जा रहा है. इस बार शोभायात्रा में 55 तरह की झांकियां शामिल हुईं, लेकिन आकर्षण का केंद्र निखिल ही रहे. 

निखिल गांधी एक दिन में दुल्हन नहीं बने. इसके लिए उन्हें हफ्तों तक तैयारी करनी पड़ीं.जिस दिन उन्हें दुल्हन बनकर मेले में जाना था, उस दिन उनके श्रृंगार पर करीब 5 घंटे का समय लगा.फगड़ा घुड़ला मेले के लिए हर साल किसी पुरुष का चयन होता है. यह पुरुष महिला का भेष धरता है. 

क्या है इस मेले की परंपरा

निखिल का पुश्तैनी बिजनेस परफ्यूम का है. वो अपने धंधे में रमे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अपनी परंपरा को बचाने उन्होंने इसके लिए हां की. इस रोल के लिए पहले लड़कों की पहले फोटो मंगाई जाती है. उसमें से एक का चयन होता है. इस बार 100 से अधिक फोटो आए थे.जिस पुरुष का चयन होता है उसे ट्रेनिंग देकर लड़कियों की तरह चलना और हाव-भाव सिखाया जाता है. 

फगड़ा घुड़ला मेला का समृद्ध इतिहास है. साल 1545 में जोधपुर राज के संस्थापक राव जोधा के बेटे सातल मारवाड़ की गद्दी पर बैठे थे.उन पर र अजमेर के शाही सूबेदार मीर घुड़ले खान,मल्लू खान और सीरिया खान ने हमला कर दिया था. वे अपने साथ महिलाओं को बंधक बनाकर ले गए थे. इसके बाद राव सातल ने अपने बेटों के साथ मिलकर युद्ध लड़ा और महिलाओं को आजाद कराया था. युद्ध में राव सातल और घुड़ले खान दोनों की मौत हो गई थी. युद्ध के बाद घुड़ले खान का सिर काटकर जोधपुर लाकर महिलाओं को सौंप दिया गया. 

घुड़ले खां का सिर हाथ में लेकर महिलाएं नृत्य करते हुए, गीत-भजन गाते हुए पूरे शहर में घर कर घूमी थीं, ताकि सबको पता चले कि जिसने भी नारी पर कुदृष्टि डाली उसका ऐसा अंजाम होता है. उसके बाद से ही चैत्र कृष्णाष्टमी से चैत्र शुद्धि तृतीया तक यह उत्सव मनाया जाता है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: कोर कमेटी की मीटिंग से पहले हुई बीजेपी-आरएसएस की अचानक बैठक, कई नेताओं की बढ़ी बेचैनी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
Moon Distance From Earth: अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
Embed widget