एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीजेपी में शामिल, अशोक गहलोत पर साधा निशाना

BL Soni Joins BJP: बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी ज्वाइंनिंग कमेटी के संयोजक अरुण चतुर्वेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने बीएल सोनी को सदस्यता ग्रहण करवाई.

Rajasthan: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक रहे बीएल सोनी मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी ज्वाइंनिंग कमेटी के संयोजक अरुण चतुर्वेदी व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने बीएल सोनी को बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई.

चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 के विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है. पार्टी के बयान के अनुसार सोनी ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा.

सोनी ने आरोप लगाया कि गहलोत ने निजी एवं राजनीतिक स्वार्थ के चलते राज्य के लाखों युवाओं के साथ कुठाराघात किया. उन्होंने कहा,' गहलोत सरकार में जिन जिम्मेदारों पर भर्ती परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी थी, उनका आचरण तक संदिग्ध रहा.' सोनी भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं.

दूसरे चरण में 152 उम्मीदवार मैदान में

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 152 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. इसके साथ ही राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें से 114 उम्मीदवार पहले चरण में और 152 उम्मीदवार दूसरे चरण में चुनाव मैदान में हैं.

चर्चा में है बांसवाड़ा सीट

रोचक यह है कि बांसवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद डामोर ने पार्टी द्वारा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने की घोषणा के बावजूद नामांकन पत्र वापस नहीं लिया. इसके अलावा बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कपूर सिंह ने भी नामांकन वापस नहीं लिया.

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार शाम 'एक्स' पर पोस्ट किया था,‘‘कांग्रेस आगामी चुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र और बागीदौरा विधानसभा के उपचुनाव में करेगी. भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है.’’

नामांकन वापसी के सोमवार को आखिरी दिन कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों अरविंद डामोर (लोकसभा) और कपूर सिंह (विधानसभा उपचुनाव) ने नामांकन वापस नहीं लिया. पार्टी नेताओं का उनसे संपर्क नहीं हो सका. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को जयपुर में कहा कि नामांकन वापस नहीं लेने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीजेपी में शामिल, अशोक गहलोत पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget