एक्सप्लोरर

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर होने की पुष्टि हुई है. वेटिकन के अनुसार, रोम के जेमेली अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई, जिसमें दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया गया.

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर होने की पुष्टि हुई है. मंगलवार को रोम के जेमेली अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई, जिसमें डॉक्टरों ने उनके दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया. वेटिकन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, जांच में उन्हें लंग एडेनोकार्सिनोमा होने की पुष्टि हुई.  ऑपरेशन से पहले की जांच में भी इस बीमारी की आशंका जताई गई थी. करीब 90 मिनट तक चली सर्जरी सफल रही और इसमें कोई जटिलता सामने नहीं आई. हालांकि, कैंसर किस चरण में है और आगे किस तरह का इलाज किया जाएगा, इस बारे में अभी अंतिम जानकारी नहीं दी गई है

PM मोदी ने सर्जरी सफल होने पर खुशी जताई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप लियो XIV की सर्जरी सफल होने पर खुशी जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पोप के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने लिखा, “यह जानकर खुशी हुई कि परम पावन पोप लियो XIV की बीती रात हुई सर्जरी सफल रही. मैं उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य की निरंतर कामना करता हूं.”.

जांच में हुई कैंसर की पुष्टि

वेटिकन के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान ऊतक की जांच से लंग एडेनोकार्सिनोमा की पुष्टि हुई. यह फेफड़ों के कैंसर का एक आम प्रकार है. डॉक्टरों ने कैंसर से प्रभावित हिस्से को पूरी तरह निकालने के उद्देश्य से दाहिने फेफड़े का निचला लोब हटा दिया. मेडिकल रिपोर्ट में इसे कैंसरग्रस्त ऊतक को पूरी तरह निकालने के लिए की गई सर्जरी बताया गया है.

सर्जरी के बाद पोप होश में आ गए और कुछ समय निगरानी में रखने के बाद उन्हें अस्पताल के कमरे में वापस भेज दिया गया. वह करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहे, जबकि वास्तविक सर्जरी लगभग 90 मिनट चली.

अभी कीमोथेरेपी पर फैसला नहीं

वेटिकन ने आगे के इलाज को लेकर कोई निश्चित योजना साझा नहीं की है. फिलहाल डॉक्टर कीमोथेरेपी या अन्य उपचार शुरू करने की बात नहीं कर रहे हैं. आगे का फैसला अतिरिक्त जांच के नतीजों पर निर्भर करेगा.

कैंसर के शरीर में फैलने का पता लगाने के लिए लिम्फ नोड्स की भी जांच की जाती है. पोप के मामले में इन जांचों के नतीजे अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. इनके आधार पर डॉक्टर यह तय कर सकेंगे कि कैंसर केवल फेफड़े के एक हिस्से तक सीमित था या शरीर के अन्य हिस्सों तक भी पहुंचा है.

कैंसर विशेषज्ञ ने क्या बताया?

जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के लोम्बार्डी कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के फेफड़ों के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. स्टीफन लियू के मुताबिक, एडेनोकार्सिनोमा फेफड़ों के कैंसर का सबसे आम प्रकार है और इसके ठीक होने की संभावना भी अपेक्षाकृत बेहतर हो सकती है. हालांकि, उन्होंने कहा कि केवल बीमारी के प्रकार की जानकारी पर्याप्त नहीं है. यह जानना भी जरूरी है कि ट्यूमर कितना बड़ा है, फेफड़े में एक गांठ है या कई और लिम्फ नोड्स प्रभावित हुए हैं या नहीं.

डॉक्टर के मुताबिक, यदि कैंसर फैलने की पुष्टि होती है, तो आगे के उपचार का फैसला करने के लिए और जांच करनी होगी. इलाज के विकल्पों में कीमोथेरेपी, कीमोथेरेपी के साथ इम्यूनोथेरेपी या कुछ विशेष प्रकार के कैंसर के लिए इस्तेमाल होने वाली लक्षित दवाएं शामिल हो सकती हैं.

अस्पताल पहुंचे पोप, समर्थकों का किया अभिवादन

71 वर्षीय पोप मंगलवार को रोम के जेमेली अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर गए. इस दौरान बाहर उनका इंतजार कर रहे लोगों की ओर उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया. वेटिकन के अनुसार, सर्जरी अस्पताल के प्रमुख थोरैसिक सर्जन डॉ. स्टेफानो मार्गारितोरा के नेतृत्व वाली टीम ने की.

पोप ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में पहली बार सार्वजनिक रूप से किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की जानकारी साझा की है. रविवार को प्रार्थना के दौरान उन्होंने बताया था कि हाल की चिकित्सकीय जांच में उनके फेफड़े में एक सीमित क्षेत्र में गांठ मिली है. डॉक्टरों ने इसे शुरुआती चरण में पाया था और उसे निकालने की सलाह दी थी.  वेटिकन ने सोमवार को पोप के 20 अक्टूबर तक के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए थे. अस्पताल में उनके रहने की अवधि और आगे की दिनचर्या को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़िएः राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान

 

आशुतोष प्रताप सिंह ABP न्यूज़ डिजिटल की न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरें करते हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. राजनीति, चुनाव, खेल, राष्ट्रीय घटनाक्रम और सामाजिक मुद्दों पर गहरी समझ रखते हैं. करीब 8 वर्षों का पत्रकारिता में अनुभव है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से ताल्लुक रखने वाले आशुतोष ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है.

Mail Id- ashutoshsingh0218@gmail.com
X- https://x.com/ashupratap18 
Facebook- https://www.facebook.com/share/1FBaHxEvc6/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget