एक्सप्लोरर

Pratapgarh: प्रतापगढ़ में विवाहित महिला से अभद्रता मामले में BJP का बड़ा एक्शन, जांच के लिए बनाई कमेटी

Pratapgarh Viral Video: प्रतापगढ़ जिले में एक महिला के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा कदम उठाया है. बीजेपी के ओर से मामले की जांच शुरू की गई है.

Pratapgarh Viral Video: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले की धरियावद में विवाहित महिला को निर्वस्त्र किए जाने और उसका वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) ने प्रदेश स्तरीय कमेटी में तीन महिला नेत्रियों को जगह दी है. पार्टी की तरफ से बताया गया है कि यह कमेटी घटनास्थल पर जाकर तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी. इसके बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी.

बीजेपी की परिवर्तन रैली में प्रतापगढ़ की घटना चर्चा में है. नेताओं ने खुलकर मंच से इस घटना को उठाया है. भरतपुर की सांसद रंजीता कोली, दौसा की सांसद जसकौर मीणा ने इस घटना के लिए सीएम अशोक चव्हाण की सरकार को घेरा है. राजस्थान में बीजेपी की प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, प्रदेश मंत्री कृष्णा कटारा, सोजत से विधायक शोभा चौहान की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है. इन्हें प्रतापगढ़ जाना है और एक रिपोर्ट पार्टी को देनी है. ये तीनों महिला नेत्रियों को इसके पहले भी कई जिम्मेदारियां दी गई हैं. ये कमेटी रिपोर्ट लेने के लिए प्रतापगढ़ के लिए निकल पड़ी है. 

किरोड़ी लाल मीणा ने किया सरकार पर वार
बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यह कैसा डरवाना दौर है जब एक अबला के साथ इतना अमानवीय व्यवहार होता है और प्रदेश की सरकार हर बार की तरह केवल बयानबाजी कर रही है. धिक्कार है ऐसी सरकार को जो महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह विफल है. प्रदेश की नारियां इस 'कौरव रूपी' निरंकुश शासन से परेशान हो चुकी है.

महिला के साथ क्रूरता में परिवार भी शामिल
बता दें कि प्रतापगढ़ में जिस महिला को निर्वस्त्र किया गया था वह गर्भवती है. उसके पति और परिवारवालों ने ही उसके साथ यह अभद्रता की थी. उसके कपड़े उतारकर  उसे गांव में घुमाया गया था. बताया जा रहा है कि इस कृत्य में सिर्फ महिला के ससुराल वाले ही नहीं बल्कि मायके के लोग भी शामिल थे. यह कथित प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  Kota News: कोटा में डेंगू से मौत को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल, ओम बिरला और वसुंधरा राजे जता चुके हैं चिंता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget