एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में डेंगू से मौत को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल, ओम बिरला और वसुंधरा राजे जता चुके हैं चिंता

Kota News: कोटा में डेंगू का प्रकोप इस कदर है कि अब लोगों की जान पर बन आई है. चिकित्सा विभाग के सारे वादे खोखले साबित हो रहे हैं. डेंगू से एक छात्रा की मौत से प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं.

कोटा में डेंगू का प्रकोप इस कदर है कि अब लोगों की जान पर बन आई है. चिकित्सा विभाग के सारे वादे खोकले साबित हो रहे हैं. कोटा में डेंगू से एक और मौत हो गई. इस बार कोचिंग छात्रा की मौत से एक बार फिर प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं. डेंगू व स्क्रबटाइफस से कोटा में यह पांचवी मौत है. कोटा में डेंगू के बढते प्रभाव और प्रशासन के फेलीयर के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने तो अधिकारियों को बैठक लेकर निर्देशित किया तो वहीं कोटा आई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने चिंता जाहिर कर चिकित्सकों से बात करने की बात कही है.

 झारखंड निवासी स्टूडेंट की हुई मौत 
कोटा में डेंगू व स्क्रब टायफस से 19 साल की स्नेहा भारती झारखंड के गोड्डा  निवासी की मौत हो गई. जून 2022 से कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रही थी. वर्तमान में वो तलवंडी इलाके में रह रही थी. पिछले 5 दिन से वो चल रही थी जिसका उपचार किया जा रहा था. जांच में उसके डेंगू पाया गया था. 2 दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे इंदिरा विहार स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया वहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया. हॉस्पिटल में जांच के दौरान स्क्रब टायफस भी पॉजिटिव आया. मल्टी आॅर्गन फेलियर होने से उसकी मौत हो गई.

स्टूडेंट्स की हेल्थ का ख्याल रखने के प्रशासन विशेष व्यवस्था करवाए
स्नेहा के पिता झारखंड में बीएसएनल अधिकारी के पद पर कार्यरत है. उन्होंने कहा कि कोटा में देश भर के स्टूडेंट पढ़ाई के लिए आते हैं और सारे कोचिंग वालों की तरफ से स्टूडेंट्स की हेल्थ का ख्याल रखने के प्रशासन विशेष व्यवस्था करवाए. ताकि किसी भी बच्चों को इस तरीके की बीमारी से न गुजरना पड़े. उन्होंने स्टूडेंट्स के परिजनों से आग्रह किया है कि वह बीमारियों को हल्के में नहीं लें.

ताकि जिस तरह उन्होंने अपनी प्यारी बेटी को खोया है, किसी और माता-पिता को ये दिन देखना ना पड़े. कोटा में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है. अब तक कोटा में डेंगू के 330 मामले व स्क्रब टायफस के 73 मरीज सामने आए हैं. हालांकि प्रशासन डेंगू की रोकथाम का दम भर रहा है लेकिन उसकी सभी व्यवस्थाएं इन मौतों के आगे बोनी साबित हो रही है.

Jodhpur Accident: राखी बांधने जा रही गर्भवती महिला को टैंकर ने रौंदा, मौके पर ही हो गई मौत, सड़क पर हुई डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget