एक्सप्लोरर

Bharatpur: कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को देख बीजेपी विधायक ने कहा- 'ये हमारे महाराजा और...'

Lok Sabha Election 2024: भरतपुर में आज कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी एक ही समय नामांकन फॉर्म भरने पहुंच गए. बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन भरने के बाद बाजार में रैली निकाली.

Lok Sabha Election 2024:  देश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज नामांकन भरने का आखिरी दिन है. 19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान होगा देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीट पर प्रथम चरण का मतदान होगा. आज लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है. 
 
राजस्थान के भरतपुर में आज कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी एक ही समय लोकसभा चुनाव के लिए फॉर्म भरने पहुंच गए. दोनों ही प्रत्याशी अपनी अपनी पार्टियों के नेताओं के साथ फॉर्म भरने पहुंचे थे. बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन भरने से पहले यातायात चौराहे पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे उसके बाद अपना नामांकन भरा. कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के साथ फॉर्म भरवाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और भरतपुर के पूर्व महाराजा विश्वेंद्र सिंह पहुंचे.
 
बीजेपी विधायक और नेता ने कहा ये हमारे महाराजा...
जब पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को बीजेपी विधायकों और नेताओं ने वहां देखा तो तुरंत सभी महाराजा के पास पहुंचे और उनको अभिवादन करते हुए पूर्ण सम्मान दिया. इतना ही नहीं बीजेपी विधायक बहादुर कोली ने विश्वेन्द्र सिंह को कहा कि ये हमारे महाराजा है और हम उनकी प्रजा है तो इस पर विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता शिष्टाचार होता है और इनको भी मै पूर्व में विधायक बना चुका हूं.
 
गौरतलब है कि विश्वेन्द्र सिंह पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और वह पूर्व महाराजा हैं.  विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि संजना जाटव भरतपुर की बेटी हैं जिसे हम सभी को मिलकर चुनाव जिताना है जिससे हमारी आवाज लोकसभा तक पहुंचे.
 
निकाली गई रैली 
बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन भरने के बाद बाजार में रैली निकाली. बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली ने भरतपुर के कुम्हेर गेट से रैली शुरू की जो मुख्य बाजार से होते हुए बिजली घर पर समाप्त हुई.
बीजेपी प्रत्याशी की रैली में बीजेपी विधायक और स्थानीय नेता मौजूद रहे और शहर के लक्ष्मण मंदिर चौक पर जनसभा का आयोजन किया जिसमे प्रदेश प्रभारी ,मंत्री कैलाश चौधरी भी पहुंचे और जनता से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप कोली को जिताने की अपील की. 
 
कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा 
 
कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने नामांकन भरने के बाद नुमाइश मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमे जिले के सभी पूर्व विधायक और मंत्री पहुंचे. भरतपुर रियासत के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संजना भरतपुर की बेटी है इसलिए कन्यादान में इनको अपना वोट देकर विजयी बनाये. लोकसभा में भरतपुर की आवाज उठाने के लिए भरतपुर से संजना जाटव को जिताना है. जनसभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कुम्हेर गेट से रैली निकालकर जनसम्पर्क किया.  
ये भी पढ़ें: 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget