एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीकानेर में दर्दनाक हादसा! चलती बस में मां के हाथ से छूटी बच्ची, सड़क पर गिरते ही गाड़ी की चपेट में आई

Bikaner Road Accident: बीकानेर जिले के खाजूवाला में बड़ा हादसा हुआ, जहां भीड़भरी बस से गिरी पांच साल की बच्ची को कैंपर ने कुचल दिया. मौके पर ही मौत से इलाके में मातम और आक्रोश फैल गया.

बीकानेर जिले के खाजूवाला इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां चलती बस से गिरी पांच साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची अपनी मां के साथ सवारी बस से दंतौर जा रही थी. भीड़भरी बस में सीट न मिलने के कारण महिला अपनी बच्ची के साथ दरवाजे के पास खड़ी थी.

इसी दौरान बस अचानक बेकाबू हो गई और बच्ची का हाथ मां से छूट गया. बच्ची नीचे गिरते ही पीछे से आ रही कैंपर गाड़ी की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

सीट न मिलने से गेट पर खड़ी थी महिला

यह घटना खाजूवाला से दंतौर जाने वाली बस में हुई. बताया जा रहा है कि अचानक सामने कैंपर आ जाने से बस चालक ने नियंत्रण खो दिया. झटके की वजह से बच्ची मां की पकड़ से छूटकर नीचे गिरी और पीछे से आती कैंपर ने उसे कुचल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर बस में ज्यादा भीड़ न होती और महिला को सीट मिल जाती, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था. 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी भेज दिया. पुलिस ने चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और लापरवाही साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने क्षेत्र में यातायात सुरक्षा और भीड़भरी बसों की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ओवरलोडिंग और लापरवाह ड्राइविंग पर उठ रहे सवाल

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है. उनका कहना है कि ग्रामीण मार्गों पर ओवरलोडिंग और लापरवाह ड्राइविंग आम बात बन चुकी है. इससे पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. 5 साल की मासूम बच्ची की मौत ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा की कमी और बस संचालन में लापरवाही की पोल खोल दी है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget