एक्सप्लोरर

Bhilwara News: भीलवाड़ा में फैल रही मौसमी बीमारियां, 844 टीमों ने किया तीन लाख घरों का सर्वे

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर घनश्याम चावला ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत 200 टीमें बनाकर 61982 घरों का सर्वे किया.

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले में बरसात के बाद घरों के आसपास भरे पानी में मच्छर पनपने के साथ ही डेंगू (dengue), मलेरिया (malaria) एवं स्क्रब टाइफस आदि मौसमी बीमारियां पनप रही है. ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. जिले में मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकने लिए चिकित्सा विभाग ने अभियान शुरू किया है. स्वास्थ्य महकमा जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में एन्टीलार्वल गतिविधियों का संपादन कर रहा है. अभियान के तहत घर-घर जाकर सर्वे का काम तीन सितंबर तक जारी रहेगा.

6859 घरों में मिला लार्वा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मुस्ताक खान ने बताया कि जिले में डेंगू, मलेरिया व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर मेडिकल विभाग के हेल्थवर्कर्स सर्वे और सुरक्षा कार्य में जुटे हैं. घर-घर जाकर एन्टीलार्वल एक्टिविटी कर रहे हैं. मेडिकल विभाग की 844 टीमें जिले हर घर जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग कर रही है. नर्सिंग स्टूडेंट्स, एएनएम व आशाओं की टीम ने जिले में अब तक तीन लाख 28 हजार 535 घरों का सर्वे किया है. इस दौरान 6859 घरों में लार्वा मिला. 101796 पात्रों को खाली कर मौके पर ही निस्तारण किया. सर्वे के दौरान 1291 बुखार के रोगियों का पता लगने पर ब्लड स्लाईड लेकर उपचार उपलब्ध करवाया गया.

भीलवाड़ा शहर में 200 टीमें सक्रिय
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर घनश्याम चावला ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत 200 टीमें बनाकर 61982 घरों का सर्वे किया. इसमें 5931 घरों में लार्वा मिला. वहां 9640 पात्रों को खाली कर निस्तारित किया. सर्वे के दौरान घरों में भरी हुई टंकियों एवं पशुओं की टंकी, पानी पीने के पात्रों में टेमिफोस डाला जा रहा है. अनावश्यक टायर, बर्तन, पक्षियों के परिंडों, कूलरों में भरे पानी को खाली करवाया गया. ताकि मच्छर पनपने वाले लार्वा पैदा न हो और शहर में बीमारी न फैलें.

जागरूकता के लिए बांटे पैम्पलेट्स
सर्वे के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम मौसमी बीमारियों के प्रति आमजन को जागरूक कर रही है. लोगों को पेम्पलेट्स बांटकर जागरूकता फैला रही है. मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के साथ ही घरों में हर सप्ताह पानी के पात्रों को खाली कर सूखा दिवस मनाने की अपील कर रहे हैं.

मौसमी बीमारियों से ऐसे बचें
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. चावला ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आमजन अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित नहीं होने दे. फुल आस्तीन के कपड़े पहनें, पीने के पानी को ढ़क कर रखें, साफ-सफाई का ध्यान रखें, सर्दी-जुखाम होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टरों से परामर्श व उपचार लें.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget