एक्सप्लोरर

Bhilwara News: ई-मित्र संचालक पर हुई फायरिंग का खुलासा, 300 KM तक छानबीन, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan: भीलवाड़ा के मांडल थाना क्षेत्र के हरिपुरा चोराये पर 25 जनवरी की शाम को प्रकाश वैष्णव अपनी ई-मित्र की दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था. उसी दौरान उस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी.

Bhilwara Crime News: भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के मांडल थाना क्षेत्र में पिछले जनवरी महीने में एक बैंक कियोस्क और ई-मित्र संचालक पर लूट के इरादे से की गई फायरिंग की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया. मांडल पुलिस ने वारदात शामिल ब्यावर जिले के दो बदमाशों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना के मुख्य सरगना को भीलवाड़ा पुलिस की सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस ने डिटेन किया. उसका साथी वहां से भाग निकला. पुलिस ने इस वारदात में उपयोग बाइक और पिस्तौल जब्त कर ली है.

भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र के हरिपुरा चोराये पर 25 जनवरी की शाम को प्रकाश वैष्णव अपनी ई-मित्र की दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था. उसी दौरान एक पल्सर बाइक पर तीन अज्ञात लोग सवार होकर आए और बैंक कियोस्क औक ई-मित्र संचालक प्रकाश की दुकान पर लूट की नियत से गए और बंदूक से फायर कर मौके से फरार हो गए. इधर प्रकाश वैष्णव को गले में गोली लगी थी, जिसका उदयपुर में इलाज करवाया गया. अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

ग्रामीणों ने व्यक्त किया था रोष
हरिपुरा चोराये पर ई-मित्र संचालक प्रकाश वैष्णव पर हुए हमले के बाद 26 जनवरी को ग्रामीणों ने क्षेत्र के बाजार बंद कर रोष व्यक्त किया. वहीं भीलवाड़ा जिले के ई-मित्र संचालकों ने अपने संस्थान बंद रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन किया. वैष्णव समाज ने भी रेली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया. सर्व समाज ने भी इस घटना को लेकर ज्ञापन दिया.  

ई-मित्र संचालक पर तीन बदमाशों ने की थी फायरिंग
इसके चलते भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की. भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि हरिपुरा चौराहे पर 25 जनवरी की रात ई-मित्र संचालक पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी. गोली लगने से ई-मित्र संचालक प्रकाश घायल हो गया था. वारदात के बाद पुलिस ने डीएसटी और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लगभग 300 किलोमीटर के एरिया में छानबीन की. इसके बाद बदमाशों की पहचान हुई.

आरोपियों के गैंग का नाम कैंपर गैंग है. आरोपित ब्यावर और आसपास के क्षेत्र में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस उनसे पूछताछ में लगी है. तीनो आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 384 भादस और 3/25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है. घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साईकल पल्सर और आरोपियों से एक पिस्टल बरामद की गई है. आरोपियों के नाम लोकेश कुमार, कमल किशोर और हेमेन्द्र सिंह है.

(भीलवाड़ा से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-Udaipur Weather Today: उदयपुर में मौसम ने फिर ली करवट, शीतलहर में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अब आगे ऐसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget